फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former SDO and wife denied permission to travel to the US in bribery case.

Panchkula News: रिश्वत मामले में पूर्व एसडीओ और पत्नी को अमेरिका जाने की अनुमति नहीं

Mon, 07 Sep 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former SDO and wife denied permission to travel to the US in bribery case.
पंचकूला। भ्रष्टाचार मामले में अग्रिम जमानत पर चल रहे पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) कालका के पूर्व एसडीओ ओम नारायण गुप्ता और उनकी पत्नी को अदालत ने अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दी। दोनों ने गर्भवती बेटी की देखभाल के लिए 10 सितंबर से 3 दिसंबर 2026 तक अमेरिका जाने की अलग-अलग याचिकाएं दायर की थीं, जिन्हें खारिज कर दिया गया। अदालत ने कहा कि मामले की जांच लंबित है और चालान पेश नहीं हुआ है। सरकारी पक्ष ने बताया कि अमेरिका में रह रही उनकी बेटी भी मामले में आरोपी है और जांच में शामिल नहीं हुई है। मामला 29 नवंबर 2023 को पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। आरोप है कि ओम नारायण गुप्ता ने वर्ष 2017 में बिल्डरों और ठेकेदारों से रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed