फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wait for specialist for neuro patients at Panchkula Civil Hospital

Panchkula News: पंचकूला सिविल अस्पताल में न्यूरो मरीजों के लिए विशेषज्ञ का इंतजार

Sun, 20 Sep 2026 11:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wait for specialist for neuro patients at Panchkula Civil Hospital
पंचकूला। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों से न्यूरो संबंधी बीमारियों के मरीज इलाज के लिए पंचकूला सिविल अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन विशेषज्ञ की सुविधा नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालका, रायपुररानी, नानकपुर और मोरनी के साथ बद्दी-नालागढ़ व मोहाली बॉर्डर से आने वाले मरीजों को कई बार पीजीआई या निजी अस्पताल रेफर किया जाता है। कुछ मरीज महीनों से दर्द निवारक दवाओं के सहारे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में न्यूरोलॉजिस्ट का एक भी पद स्वीकृत नहीं है। सिविल अस्पताल में फिजिशियन ही न्यूरो मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मल्टी-स्पेशलिटी का दर्जा मिलने के बाद ही न्यूरोलॉजी सेवाओं और दवाओं की व्यवस्था संभव होगी। फिजिशियन स्तर पर लेवेटिरासेटम, कार्बामाजेपिन, फेनिटोइन जैसी एंटी-एपिलेप्टिक दवाओं तथा स्ट्रोक में एंटी-प्लेटलेट और स्टेटिन के प्रिस्क्रिप्शन को लेकर भी जोखिम रहता है। मल्टी-स्पेशलिटी सर्टिफिकेशन के अभाव में सेंट्रल सप्लाई से न्यूरो ड्रग्स की उपलब्धता भी प्रभावित होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इन सेवाओं की कमी
जिला अस्पताल में न्यूरोलॉजी की डेडिकेटेड ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी कवर नहीं है। एक्यूट इस्केमिक स्ट्रोक में गोल्डन आवर के दौरान थ्रोम्बोलाइसिस, एपिलेप्सी में ईईजी मॉनिटरिंग, माइग्रेन, क्रॉनिक हेडेक, पेरिफेरल न्यूरोपैथी, पार्किंसन और डिमेंशिया जैसे मामलों में विशेषज्ञ मूल्यांकन की सुविधा नहीं है। एमआरआई, सीटी-एंजियो और एनसीवी जैसी जांचों के लिए मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला से सटे अन्य राज्यों के इलाकों में न्यूरोलाॅजी स्पेश्लिस्ट नहीं है, इस लिए मरीज सिविल अस्पताल में आते हैं लेकिन यहां भी टर्शरी लेवल मेडिकल फेसिलिटी यानी मल्टी-स्पेशलिटी सर्टिफिकेशन नहीं होने के कारण मरीज इलाज के लिए चंडीगढ़ जाते हैं।-डॉ. आरएस चाैहान, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed