फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former Jathedar Giani Harpreet Singh stepped down from the post of Akali Dal president

Panchkula News: अकाली दल के अध्यक्ष पद से पीछे हटे पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Fri, 08 Aug 2025 08:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 08 Aug 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Former Jathedar Giani Harpreet Singh stepped down from the post of Akali Dal president
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अकाल तख्त की भर्ती कमेटी की ओर से पुनर्गठित किए जा रहे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से पीछे हट गए है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस संबंधी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। ये भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बीबी सतवंत कौर के साथ उनके नाम पर विचार कर रही है। जिसके संबंध में उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय कमेटी ने 11 अगस्त को एक चुनावी बैठक बुलाई है।
मुझे जानकारी मिल रही है कि उस चुनाव में मेरा और बीबी सतवंत कौर, जो अमर शहीद भाई अमरीक सिंह जी की बेटी हैं, हम दोनों के नाम शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद के लिए विचाराधीन हैं। कुछ लोग मेरे लिए और कुछ बीबी के लिए समर्थन व्यक्त कर रहे हैं। मैं अपनी बहन बीबी सतंवत कौर का सम्मान करता हूं। इसलिए मैं पांच सदस्यीय कमेटी से अपील करता हूं कि मैं बीबी सतवंत कौर के खिलाफ किसी भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं हूं। शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट ने अध्यक्ष चुनने के लिए 11 अगस्त को सुबह 11 बजे बुर्ज अकाली फूला सिंह अमृतसर में प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले भर्ती कमेटी ने एसजीपीसी से तेजा सिंह समुद्री हाल की मांग की थी। परंतु एसजीपीसी ने अभी तक यह हाल भर्ती कमेटी को अकाली दल के चुनाव के लिए नहीं दिया। जिसकी वजह से उन्होंने बुर्ज अकाली फूला सिंह में यह चुनावी इजलास करने का फैसला ले लिया। 2 दिसंबर 2024 को श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से जारी हुक्मनामा के बाद शिरोमणि अकाली दल के पुनरुद्धार अभियान को चलाने वाली पांच सदस्यीय कमेटी की ओर से अकाली वर्करों की भर्ती की गई। पांच सदस्यीय कमेटी करीब 15 लाख भर्ती करने का दावा कर रही है। जिसके तहत प्रतिनिधियों का चुनाव भी कर लिया गया है। 11 अगस्त को करीब 460 से अधिक प्रतिनिधियों की बैठक गुरुद्वारा बुर्ज अकाली फूला सिंह अमृतसर में सुबह 11 बजे होने जा रही है। हालांकि इस बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed