फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former Deputy Chief Minister's wealth increased by Rs 11.63 crore in five years

Panchkula News: पूर्व उपमुख्यमंत्री की संपत्ति पांच साल में 11.63 करोड़ बढ़ी

Fri, 13 Sep 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Former Deputy Chief Minister's wealth increased by Rs 11.63 crore in five years
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन की संपत्ति पांच साल में 11.63 करोड़ रुपये बढ़ गई है। नामांकन पत्र दाखिल करते समय उन्होंने बताया कि उनके पास 80.88 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। पांच वर्षों में कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की संपत्ति में 11.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन 17 वर्षों तक विधायक रहे और राज्य के डिप्टी सीएम भी रहे हैं। उनके पास एक मर्सिडीज और उनकी पत्नी के पास एक फोर्ड कार है। इसकी कुल कीमत 25.85 लाख रुपये है। 2019 के विधानसभा चुनाव में हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति 69.25 करोड़ रुपये थी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंचकूला से कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रमोहन के नाम पर कोई जमीनी संपत्ति नहीं हैं।
उनकी पत्नी के नाम पर 70.41 करोड़ रुपये की कृषि, वाणिज्यिक और आवासीय संपत्ति है। परिवार की जमीन और अन्य अचल संपत्तियों में हिसार के गांव बीड में लगभग 20 एकड़ जमीन, पंचकूला के पास अमरावती एन्क्लेव में 390 वर्ग फीट आकार का वाणिज्यिक इमारत की एक इकाई, पीर मुछल्ला में 100 वर्ग गज का प्लॉट और दिल्ली के जोनापुर में 12 बीघा फार्महाउस की जमीन है। दोनों के पास सामूहिक रूप से 85.10 लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान हैं। दोनों के बैंक खातों में 15.99 लाख रुपये हैं। बांड और डिबेंचर में 9.13 लाख रुपये का निवेश किया है। परिवार पर जोनापुर फार्महाउस की 34.80 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। पूर्व कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वह पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।
विज्ञापन


आप प्रत्याशी प्रेम गर्ग और उनकी पत्नी के पास 2.75 लाख रुपये नकद हैं। गर्ग के पास तीन लाख रुपये की हुंडई क्रेटा कार है। उनके पास 39 लाख रुपये के आभूषण (सोना) है। उनके पास चल संपत्ति की कीमत 72.80 लाख रुपये है। परिवार के पास 11.75 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेजेपी के सुशील गर्ग और उनके परिवार की संपत्ति की कीमत 2.42 करोड़ रुपये है। उनके और उनकी पत्नी के पास 4.65 लाख रुपये नकद हैं। गर्ग पर भी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।


कद्दावर नेताओं की संपत्ति बढ़ी
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी पंचकूला के प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता और उनकी पत्नी की वर्ष 2019 के नामांकन में चल अचल संपत्ति 12.25 करोड़ थी। अब यह बढ़कर 19.37 करोड़ हो गई है। इसमें नकद 2.30 लाख रुपये, बैक में जमा 1.28 करोड़ रुपये हैं। वहीं सोना 550 ग्राम है। अचल संपत्ति 16.20 करोड़ रुपये हैं। कालका से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी और उनकी पत्नी की चल अचल संपत्ति वर्ष 2019 में 15.38 करोड़ रुपये थी। यह वर्ष 2024 में बढ़कर 27.59 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed