Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former councillor's unique protest against rising vegetable prices

Panchkula News: सब्जियों के बढ़ रहे रेटों पर पूर्व पार्षद का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन

Thu, 30 Oct 2025 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Former councillor's unique protest against rising vegetable prices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। राज्य में लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दामों को लेकर वीरवार को लाइनपार क्षेत्र के पूर्व पार्षद विजय कुमार ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन करके विरोध जाहिर किया।इस मौके पूर्व पार्षद विजय ने कहा कि आए दिन पंजाब में सब्जियों के रेट बढ़ रहे हैं, जिस कारण आम आदमी को दो समय की सब्जी खाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा आम आदमी की जेब बजट से ज्यादा ढीली हो रही है। पूर्व पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाली में कच्ची सब्जियां रखकर प्रदर्शन किया।


पूर्व पार्षद ने कहा कि राज्य सरकार बढ़ रही महंगाई की तरफ ध्यान नहीं दे रही। आम जनता के साथ-साथ किसानों की भी लूट हो रही है। जो किसान मंडियों में कम दाम में अपनी सब्जी बेच रहा है, उसे मार्केट में ज्यादा रेट पर बेचा जा रहा है। पूर्व पार्षद ने मांग की कि रोजमर्रा की वस्तुओं को लेकर महंगाई पर कंट्रोल किया जाना चाहिए ताकि आम आदमी पार्टी की सरकार में आम आदमी आसानी के साथ दो वक्त की रोटी खा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed