फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Former Congress MLA comes out in support of Navjot Kaur's Rs 500 crore statement, AAP questions his silence

Panchkula News: नवजोत काैर के 500 करोड़ वाले बयान के सपोर्ट में आए कांग्रेस के पूर्व विधायक, आप ने चुप्पी पर उठाए सवाल

Thu, 11 Dec 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Former Congress MLA comes out in support of Navjot Kaur's Rs 500 crore statement, AAP questions his silence
अमृतसर/चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक और भाजपा के मौजूदा हलका प्रभारी हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस पार्टी में सीएम फेस के लिए मांगे गए 500 करोड़ वाले बयान का समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर पैसे लेकर टिकटें दी जाती हैं।
विज्ञापन

हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने 2007 तक अपना एमएलए का टर्म पूरा किया। उसके बाद 2008 के उपचुनाव के लिए वे चंडीगढ़ गए और उस समय के प्रभारी लाल सिंह से मिले। जहां उनसे टिकट देने के बदले 4 करोड़ मांगे गए लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया बल्कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान लोगों की सेवा की है। वह ऐसे चार करोड़ नहीं दे सकते लेकिन टिकट मिलने पर जीत का दावा जरूर करते हैं।
विज्ञापन

हरजिंदर ने कहा कि उस समय उन्होंने चंडीगढ़ में मांगे गए चार करोड़ का खुलासा पूरी प्रेस में किया था। इसके कारण उन्हें न तो उस समय टिकट मिला और कुछ समय बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि मैडम नवजोत कौर सिद्धू ने भी ऐसी ही हिम्मत दिखाई है और आखिरकार कांग्रेस द्वारा टिकट के लिए पैसे मांगने के रुझान का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैडम सिद्धू ने एक्स पर कांग्रेस हाई कमान के प्रति व्यक्त की वफादारी :
वहीं नवजोत कौर सिद्धू ने चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिये कांग्रेस हाईकमान के प्रति अपनी वफादारी प्रकट की है। सिद्धू ने साफ किया कि वह कांग्रेस के साथ थीं और हमेशा रहेंगी और पंजाब की जीत गांधी परिवार को समर्पित करेंगी।
डॉ. नवजोत कौर ने लिखा कि हम कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। हम अपने पंजाब राज्य में जीतेंगे और इसे गांधी परिवार को समर्पित करेंगे। हमारे 70 प्रतिशत काबिल, ईमानदार और वफादार नेता जिन्हें आपने पार्टी से अलग कर दिया है, मेरे संपर्क में हैं और वे कांग्रेस टिकट के लिए पूरी तरह से काबिल और जीतने लायक उम्मीदवार हैं।


मुख्यमंत्री की कुर्सी और टिकटों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर देना होगा जवाब : नील गर्ग
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता नील गर्ग ने नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर कहा कि यह आरोप बहुत गंभीर है जिस पर कांग्रेस नेताओं को जवाब देना होगा। यह आरोप केवल चौंकाने वाले ही नहीं बल्कि पंजाब की राजनीति और लोकतंत्र पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पंजाब कांग्रेस के जिन वरिष्ठ नेताओं पर ये आरोप लगे हैं वे अभी तक चुप हैं।
गर्ग ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी सार्वजनिक रूप से दावा कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री बनने के लिए एक नेता ने 350 करोड़ रुपये दिए थे। अगर ये सच है तो क्या यह पंजाब की जनता के साथ धोखा नहीं हुआ है। अगर आरोप गलत हैं तो कांग्रेस नेताओं को सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।



आरोपों पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी कई सवाल कर रही खड़े : धालीवाल
आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़ी करती है। धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता हर मुद्दे पर मुखर रहते थे वे अब इतने बड़े भ्रष्टाचार के आरोप पर पूरी तरह खामोश हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा को आगे स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed