{"_id":"66490e142e64adefba047ba4","slug":"forest-wealth-suffered-huge-damage-in-two-fire-incidents-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-112111-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आग की दो घटनाओं में वन संपदा को हुआ भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आग की दो घटनाओं में वन संपदा को हुआ भारी नुकसान
विज्ञापन
मोरनी। शनिवार को दो अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाओं ने जंगलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। दोनों ही घटनाओं में आग रायपुररानी वन रेंज से शुरू होकर मोरनी वन रेंज तक पहुंची। इसमें आग ने वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया।
पहली घटना टिक्कर से लगी आग शनिवार देर शाम तक गझान गांव तक पहुंची। इसमें चीड़ और सांगवान के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। दूसरी घटना में नरवाड़ गांव के आसपास लगी आग ने तबाही मचाई है। ग्रामीणों के अनुसार रायपुररानी वन रेंज में स्थानीय और वन विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
वहीं मोरनी वन रेंज मात्र दो अस्थाई कर्मचारियों के सहारे छोड़ गया। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। वन रेंज रायपुररानी और मोरनी में आग लगे जंगलों में एक भी नोटिफाइड फायर लाइन को नहीं बनाया गया था। समय पर इन फायर लाइनों को संवारा जाता तो आग से हुए नुकसान को बचाया जा सकता था। स्थानीय ग्रामीण वन विभाग पर आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे हैं।