फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   For the first time in Panchkula, an all-women Ramlila will be held, where women will play the roles of Ram to Ravan

Panchkula News: पंचकूला में पहली बार ऑल-वुमन रामलीला, निभाएंगी राम से रावण तक की भूमिका

Sat, 06 Sep 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Panchkula, an all-women Ramlila will be held, where women will play the roles of Ram to Ravan
पंचकूला। शहर में पहली बार ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में महिलाओं द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। इसमें राम से लेकर रावण तक की भूमिका महिलाएं निभाएंगी। मंचन का आयोजन ‘जड़ों से जुड़ो’ और रीशान फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। रामलीला में करीब 70 महिलाएं भाग लेंगी, जिनमें छह महीने की बच्ची से लेकर 82 वर्ष की बुजुर्ग शामिल हैं। कलाकारों में छात्राएं, शिक्षिकाएं, वकील, आर्किटेक्ट, आईटी प्रोफेशनल, गृहिणियां और सरकारी अधिकारी तक शामिल हैं। हरियाणवी फिल्म ‘चंद्रावल’ की अभिनेत्री ऊषा शर्मा को भी विशेष भूमिका के लिए आमंत्रित किया गया है। रामलीला में ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी और स्वामी धर्मबंधु जैसे संत शिरकत करेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री भी आयोजन में आमंत्रित हैं।
विज्ञापन



एसी हॉल में डिजिटल मंचन

रामलीला का मंचन पूरी तरह डिजिटल तकनीक और लाइट-साउंड इफेक्ट्स से लैस होगा। एलईडी स्क्रीन पर भव्य दृश्य दिखाए जाएंगे और कलाकार डबिंग के जरिए अभिनय करेंगे। महिलाएं संवादों पर लिप-सिंक करेंगी ताकि पुरुष पात्रों का प्रभाव यथावत बना रहे। आयोजकों को उम्मीद है कि करीब 20 हजार दर्शक इस रामलीला को देखेंगे। आयोजन का सीधा प्रसारण 10 टीवी चैनलों, केबल नेटवर्क और यूट्यूब पर भी किया जाएगा, ताकि विदेशों में बसे भारतीय समुदाय भी इसका आनंद ले सकें। अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में कम्युनिटी वॉचिंग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




-संस्था का उद्देश्य: महिला सशक्तिकरण

रीशान फाउंडेशन के संस्थापक संजीव सूद ने बताया कि संस्था की स्थापना उनके दिवंगत पुत्र की स्मृति में की गई। संस्था अब तक रक्तदान शिविर, मेमोग्राफी टेस्ट, आई व बॉडी डोनेशन जैसे अनेक सामाजिक कार्य कर चुकी है। यह रामलीला महिला सशक्तिकरण को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामलीला का दिनवार कार्यक्रम

तारीख
प्रमुख दृश्य

23 सितंबर
नारद कथा, रावण-वेदवती संवाद, राम कथा

24 सितंबर
दशरथ यज्ञ, राम जन्म, अहिल्या उद्धार

25 सितंबर
सीता स्वयंवर, राम-सीता विवाह

26 सितंबर
मंथरा- कैकेयी संवाद, राम का वनवास

27 सितंबर
गंगा पार, दशरथ का निधन, भरत मिलाप

28 सितंबर
शूर्पणखा नाक कटना, सीता हरण, जटायू वध

29 सितंबर
शबरी कथा, राम-हनुमान मिलन, अशोक वाटिका

30 सितंबर
लंका दहन, विभीषण निष्कासन, रामसेतु निर्माण

1 अक्टूबर
अंगद का दूत बनना, लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकर्ण वध

2 अक्टूबर
मेघनाद वध, अहिरावण वध, रावण वध, राम का राज्याभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed