{"_id":"690f9cffe878def2de075bf1","slug":"for-patients-going-to-the-second-floor-of-saket-hospital-is-no-less-than-everest-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20223-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मरीजों के लिए एवरेस्ट से कम नहीं साकेत अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मरीजों के लिए एवरेस्ट से कम नहीं साकेत अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जाना
विज्ञापन
जब से अस्पताल बना तब से नहीं है लिफ्ट की सुविधा, अब प्रबंधन ने विभाग को भेजा प्रपोजल
लिफ्ट लगने के बाद मरीजों को आसानी से ऑपरेशन थिएटर और वार्ड में पहुंचाया जा सकेगा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित साकेत अस्पताल में हड्डी के मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं। इलाज तो जैसे तैसे मिल जाता है लेकिन दूसरी मंजिल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। मरीजों के लिए साकेत अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंचना एवरेस्ट से कम नहीं होता। इसके लिए वह पूरा यत्न लगा देते हैं। जब से अस्पताल बना है तभी से परिजनों के लिए यह बेहद परेशानी भरा है। अगर परिजन किसी तरह मरीज को उठाकर ऊपर ले भी आते हैं तो उतरते वक्त हादसे का डर बना रहता है। ऐसे में हड्डी का इलाज कराने आए लोगों में हड्डी टूटने का भी भय बना रहता है। हालांकि अब मरीजों के लिए दो मंजिल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके लिए लिफ्ट लगाने का प्रपोजल अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है।
अस्पताल में रोजाना करीब 300 मरीज इलाज के लिए आते हैं। लिफ्ट न होने के कारण स्ट्रेचर पर मरीजों को रैंप से ले जाने में ज्यादा समय लगता है और कभी-कभी ऑपरेशन या इलाज के लिए पहले और दूसरी मंजिल पर मरीजों को रोकना पड़ता है। लिफ्ट लगने के बाद मरीजों को आसानी से ऑपरेशन थिएटर और वार्ड तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे उनकी सुविधा बढ़ेगी।
फंड मिलते ही काम पूरा होगा
साकेत अस्पताल की डायरेक्टर रानी सिंह ने कहा कि सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लिफ्ट लगाने का प्रपोजल भेजा गया है। जैसे ही इस प्रोजेक्ट के लिए फंड मिलेगा इसे तुरंत पूरा किया जाएगा। लिफ्ट दिसंबर तक लग जाने की संभावना है। लिफ्ट लगाने के लिए प्रस्तावित लागत लगभग एक करोड़ रुपये है।