फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Food poisoning occurred after eating paratha, Consumer Commission imposed compensation of five thousand rupees

Panchkula News: पराठे खाने के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग, उपभोक्ता आयोग ने लगाया पांच हजार रुपये का हर्जाना

Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Food poisoning occurred after eating paratha, Consumer Commission imposed compensation of five thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने पराठे से ग्राहक को फूड प्वाइजनिंग होने पर जोमेटो कंपनी और दिल्ली पराठा वाली गली पर पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। सेक्टर-18 के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने उक्त दोनों के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में केस दायर किया था।
राजेंद्र सिंह ने आयोग में दायर की शिकायत में बताया था कि उसने 15 अक्तूबर 2021 को जोमैटो की साइट से ऑनलाइन पराठे ऑर्डर किए थे। इसमें छह पराठे थे। दो आलू, एक प्याज, एक मेथी, एक मिक्स और एक चना भटूरा था। उसने इस ऑर्डर के लिए ऑनलाइन जोमैटो एप से 291.50 रुपये की पेमेंट की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पराठे खाने के बाद उसके परिवार के लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। इसके लिए उन्होंने अपना मेडिकल ट्रीटमेंट करवाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने मानसिक और आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उपभोक्ता आयोग में जोमैटो और दिल्ली पराठा वाली गली के खिलाफ केस दायर किया था। आयोग ने ग्राहक की शिकायत को सही मानकर उक्त दोनों पर हर्जाना लगाया है। 45 दिन के अंदर आदेशों का पालन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed