फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Folk songs spread the colors of Haryana's culture, raginis entertained

Panchkula News: लोकगीतों ने बिखरे हरियाणा की संस्कृति के रंग, रागनियों ने किया मनोरंजन

Mon, 03 Nov 2025 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Folk songs spread the colors of Haryana's culture, raginis entertained
पंचकूला। सेक्टर-5 के यवनिका गार्डन में जारी तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह के दूसरे दिन रविवार को हरियाणवी लोक गीत और रागिनी ने लोगों को जमकर मनोरंजन किया। इस अवसर पर कठपुतली डांस ने भी लोगों खासकर बच्चों को खूब हंसाया। छुट्टी का दिन होने के चलते पार्क में काफी भीड़ लगी। समारोह में हरियाणा की संस्कृति की झलक देखने को मिली। हरियाणवी ड्रेस में चरखा युवतियां, हरियाणवी महिला कलाकार के साथ डांस करते लोगों ने समारोह का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले आगंतुकों का स्वागत ढोल, नगाड़ों और पारंपरिक बीन की मधुर धुनों के साथ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से संगीत विधा के अंतर्गत हरियाणवी फोक सॉग और रागिनी प्रतियोगिता हुई। इसमें हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों की कुल 18 टीमों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को कल आयोजित होने वाले समापन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दिनभर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों ने किया लोगों को मनोरंजन
मंच पर नीरज कौशिक ने स्टैंड-अप कॉमेडी, रवि कुमार एवं दल ने रागिनी, आकाशदीप एवं दल ने कराओके गायन, सुशील कुमार एवं दल ने हरियाणवी लोकनृत्य और चक्रेश एवं दल ने कारगिल के शूरवीर विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जोश भर दिया। शाम के समय लोक कलाकार नवीन पुनिया एवं दल द्वारा हरियाणवी फोक बैंड की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर समारोह में आए लोगों ने भी डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों ने राज्य के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा और स्थानीय स्वाद का लुत्फ उठाया। प्रदर्शनी में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए लगभग 30 स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन स्टॉलों पर मुख्यतह महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे आर्गेनिक हल्दी, ज्वार-बाजरा-रागी से बने बिस्किट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और पारंपरिक परिधान प्रदर्शित किए गए।
विरासत प्रदर्शनी में झलकी हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति
समारोह में रघुविंदर मलिक द्वारा लगाई गई विरासत प्रदर्शनी ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। इस प्रदर्शनी में हरियाणा के गांवों के देहाती जीवन से जुड़े परिधान, उपकरण और कृषि यंत्र प्रदर्शित किए गए हैं। मलिक ने बताया कि वे वर्ष 1986 से विरासत संग्रह और प्रदर्शनी का आयोजन देशभर में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की समृद्ध लोक-संस्कृति हमारी पहचान है और यह प्रदर्शनी ग्रामीण जीवन की उसी झलक को सहेजने का प्रयास है।

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली
मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ प्रदर्शनी का एक प्रमुख आकर्षण सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी रही। इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं, युवाओं, किसानों, उद्योगों, स्टार्टअप्स और गरीब कल्याण से संबंधित राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed