{"_id":"6955924e7dd97f15290edfb7","slug":"fog-engulfs-panchkula-rain-expected-today-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21251-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कोहरे में लिपटा पंचकूला, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कोहरे में लिपटा पंचकूला, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
पंचकूला। बुधवार को पंचकूला में कोहरे के साथ ठंड में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता सुबह करीब पांच बजे तक शून्य रही। सुबह और शाम को शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जबकि दोपहर में हवा चलने के साथ हल्की धूप खिली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कोहरे के चलते ठंडक अभी एक सप्ताह तक बनी रहने की संभावना है। मंगलवार को पंचकूला का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड के साथ बारिश के भी आसार बने हुए हैं। बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 290 दर्ज हुआ जो गंभीर श्रेणी में आता है।