फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fog covered Panchkula in the morning, visibility was low.

Panchkula News: पंचकूला में सुबह छाया कोहरा, विजिबिलिटी रही कम

Mon, 12 Jan 2026 02:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 12 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fog covered Panchkula in the morning, visibility was low.
ठंड से ठिठुरन बरकरार, पहाड़ों में बर्फबारी का दिखा असर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम रही। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ और धूप खिली, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ।
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद तेज हवाओं से बर्फ पिघलने लगी है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जिले में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण माजरी चौक सहित शहर के विभिन्न इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हवा चलने के बाद दिन में मौसम साफ हो गया और धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम कोहरा और ठंडक बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed