{"_id":"69221655ad7728b0f80740a7","slug":"flies-wreak-havoc-in-villages-the-situation-has-worsened-making-life-difficult-for-villagers-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-129811-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में मक्खियों का कहर: हालात बिगड़े, ग्रामीणों का जीना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में मक्खियों का कहर: हालात बिगड़े, ग्रामीणों का जीना हुआ दूभर
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी ब्लॉक के सभी गांवों में इन दिनों मक्खियों का ऐसा प्रकोप फैल गया है कि ग्रामीणों का सामान्य जीवन बेहाल हो गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि लोग सुबह उठते ही सबसे पहले मक्खियों का सामना करते हैं और रात को सोते समय तक यही संघर्ष खत्म नहीं होता। हर गली, हर दुकान और हर घर में मक्खियों की मोटी परत लोगों के सांस लेने तक में बाधा डाल रही है। ग्रामीण बताते हैं कि रसोई में बर्तनों को साफ रखते-रखते थक जाते हैं, लेकिन कुछ ही मिनटों में दोबारा मक्खियां उन पर जम जाती हैं। पशुपालकों की परेशानी ओर भी ज्यादा है क्योंकि चारा डालने से पहले मक्खियां चारे पर कब्जा कर लेती हैं। दिनभर पंखे तेज चलाकर, धुआं करके और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखकर लोग कई उपाय कर रहे हैं लेकिन कोई भी उपाय लंबे समय तक असर नहीं दिखा रहा। कई बुजुर्गों का कहना है कि ऐसा प्रकोप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों में चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मक्खियां बीमारी फैलने का गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक न कोई सफाई अभियान चला और न ही कीटनाशक का छिड़काव किया गया। फिलहाल ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दो-तीन दिनों में ब्लॉक और जिला प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो सभी गांव मिलकर ब्लॉक कार्यालय का घेराव करेंगे।
ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी
गांवों में मक्खियों का इतना प्रकोप पहले कभी नहीं देखा। दिनभर रसोई और पशुओं की देखभाल मुश्किल हो गई है। बच्चों को भी डर लगता है। प्रशासन से उम्मीद है कि वह जल्द कदम उठाएं। — संजय चौहान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
सफाई का अभाव
पशुओं के चारे पर मक्खियां कब्जा कर लेती हैं। दूध दुहना मुश्किल हो गया है। पशु बेचैन हो जाते हैं। सफाई और कीटनाशक का अभाव स्वास्थ्य खतरे बढ़ा रहा है। प्रशासन अगर तुरंत कार्रवाई नहीं करेगा तो हमारे गांव के लोग मिलकर विरोध करेंगे।- अजय राजपूत, महासचिव किसान मजदूर संगठन
प्रशासन संज्ञान ले
प्रशासन को तत्काल कदम उठाना चाहिए। अगर यह स्थिति बनी रही तो प्रभावित ग्रामीण कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकते हैं। सफाई और कीटनाशक छिड़काव के लिए आदेश जारी करना आवश्यक है।– एडवोकेट अश्वनी नागरा, रायपुररानी