फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Flag march was taken out to maintain peace in the city

जीरकपुर में अमन शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकालना फ्लैग मार्च

Sun, 06 Feb 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Flag march was taken out to maintain peace in the city
जीरकपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जीरकपुर पुलिस ने सीआईएसएफ जवानों के साथ मिलकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च लोहगढ़ से शुरू होकर पटियाला चौक से होते हुए वीआईपी रोड, मेकडी चौक, सिंघपुरा चौक, लोहगढ़ चौक से वापस जीरकपुर थाने में जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और आम जनता के अंदर चुनाव को लेकर विश्वास पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी डर, भय के वोटिंग सेंटर में जाकर वोट करें। अगर कोई किसी को लालच देकर उसकी वोट खरीदने की कोशिश करता है तो उसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को करें। इसके लिए उन्होंने पब्लिक में थाना जीरकपुर के नंबर भी लोगों के साथ शेयर किए। एसएचओ ने बताया कि लोगों के अंदर डर खत्म करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महिलाएं, बुजुर्ग व पुरुष बिना किसी खौफ के पोलिंग बूथ पर जाकर अपने वोट का इस्तेमाल करें। इस मौके पर लोहगढ़ मौजूद पवन कुमार, गुरपाल सिंह, वरिंदर सिंह और मुकेश कुमार ने पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed