फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five-year wait likely to end; momentum gathers for the corporation's new office.

Panchkula News: 5 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, निगम के नए दफ्तर को मिली रफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five-year wait likely to end; momentum gathers for the corporation's new office.
75 फीसदी निर्माण पूरा; फ्लोर तैयार होते ही शुरू होगी शिफ्टिंग
विज्ञापन

नए भवन से जनता को अलग-अलग सेक्टरों के चक्कर से मिलेगी राहत।
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पांच साल से अधूरा पड़ा नगर निगम का ड्रीम प्रोजेक्ट अब पूरा होने की राह पर दिखाई दे रहा है। सेक्टर-3 में बन रहे नगर निगम के नए कार्यालय भवन के शेष निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए जल्द नया टेंडर जारी किया जाएगा। निगम अधिकारियों का दावा है कि फ्लोर-दर-फ्लोर काम पूरा होते ही कार्यालयों की शिफ्टिंग भी शुरू कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार भवन का लगभग 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तकनीकी और कानूनी कारणों से मामला मुख्यमंत्री स्तर पर विचाराधीन था। मंजूरी मिलने के बाद अब पुराने टेंडर की शर्तों और तकनीकी मानकों के आधार पर नई एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


2021 तक पूरा होना था प्रोजेक्ट
नगर निगम का नया कार्यालय भवन दिसंबर 2019 में आवंटित किया गया था। अनुबंध के अनुसार इसका निर्माण अप्रैल 2021 तक पूरा होना था। ठेकेदार ने करीब 11 करोड़ रुपये का कार्य भी कर दिया था और भवन का ढांचा तैयार हो गया था। हालांकि गुणवत्ता और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के चलते निगम ने अनुबंध रद्द कर दिया। इसके बाद करीब 17 करोड़ रुपये का काम अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिनिशिंग के काम अब भी बाकी
भवन में टाइल्स बिछाने, बिजली फिटिंग, पेंट, दरवाजे-खिड़कियां लगाने और अन्य फिनिशिंग कार्य अभी पूरे होने बाकी हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग से मंजूरी मिलने के बावजूद पिछले एक वर्ष से टेंडर प्रक्रिया विभिन्न कारणों से आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

देरी से भवन को भी हो रहा नुकसान
लंबे समय से निर्माण कार्य रुका होने के कारण भवन को भी नुकसान पहुंच रहा है। अधिकारियों के अनुसार छत से पानी रिसने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जबकि सीमेंट और सरिया भी मौसम की मार झेल रहे हैं। समय रहते काम शुरू नहीं हुआ तो मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

तीन सेक्टरों में बंटा निगम, जनता को परेशानी
वर्तमान में नगर निगम की शाखाएं सेक्टर-4, सेक्टर-12ए और सेक्टर-14 में अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही हैं। एक कार्यालय कम्युनिटी सेंटर भवन में चल रहा है। इस कारण प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिल्डिंग प्लान और अन्य कार्यों के लिए लोगों को अलग-अलग सेक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य

अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी अड़चनें अब दूर कर दी जाएंगी। लक्ष्य है कि नई एजेंसी को कार्य आवंटित होने के बाद करीब आठ महीने में भवन पूरी तरह तैयार कर लिया जाए।


कोट
नगर निगम भवन की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नया टेंडर पुराने टेंडर की तय शर्तों पर ही दिया जाएगा। निगम का लक्ष्य है कि हर फ्लोर का काम पूरा होते ही निगम कार्यालय को शिफ्ट किया जाए।
-विनय कुमार, आयुक्त, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed