फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five officers and employees involved in rigging and bribery case reinstated

Panchkula News: धांधली व रिश्वत के केस में फंसे पांच अफसर-मुलाजिम हुए बहाल

Wed, 13 Sep 2023 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Five officers and employees involved in rigging and bribery case reinstated
चंडीगढ़। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लोकल डिसप्लेस्ड पर्सन (एलडीपी) प्लॉट और सरकारी प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन व ई-टेंडरिंग में धांधली करके अनाधिकृत प्लाॅट आवंटित किए जाने के मामले में आरोपी पांच अफसरों और मुलाजिमों को करीब एक साल के बाद नौकरी में बहाल करने के आदेश राज्य सरकार ने जारी किए हैं। गौरतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले साल 14 से 28 जुलाई के बीच मुकदमा दर्ज करते हुए इन अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। बहाल किए गए अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम हैं- जगदेव सिंह ट्रस्ट इंजीनियर, कुलजीत कौर ईओ, इंदरजीत सिंह जूनियर इंजीनियर, प्रवीण कुमार क्लर्क और संदीप शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर।
विज्ञापन

गिरफ्तारी और निलंबन के समय ये पांचों अधिकारी व कर्मचारी लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात थे। इनमें कुलजीत कौर, प्रवीण कुमार और संदीप शर्मा को प्लाॅटों के आवंटन में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जगदेव सिंह और इंदरजीत सिंह प्लाॅटों के आवंटन में धांधली के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। हालांकि करोड़ों के इस घोटाले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तत्कालीन चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम समेत अनेक अधिकारी और कर्मचारी अब तक मुकदमे का सामना कर रहे हैं। इनमें कई अधिकारी सलाखों के पीछे हैं और कई अधिकारियों की विजिलेंस अब तक तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed