फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five new corona patients found in the district, 27 active

जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले, 27 सक्रिय

Wed, 11 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five new corona patients found in the district, 27 active
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के पांच नए मरीज सामने आए हैं। अब कोरोना के सक्रिय मरीज 27 रह गए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 27 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 299 सैंपल एकत्र करके जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44239 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43798 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 619076 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। इसके अलावा लोग टीकाकरण करवाकर अपने आप को सुरक्षित रखें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ नियम का पालन करें, जिससे कि वह अपने आप को कोराना से बचा सकें। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग टीकाकरण में हिस्सा लेकर अपने को कोरोना से बचा सकते हैं। सभी को टीकाकरण करवाना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed