{"_id":"67aa575e3ca8ab4267047d6e","slug":"five-group-housing-societies-41-pharma-and-200-industrial-plots-will-be-auctioned-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-119506-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पांच ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियाें, 41 फार्मा और 200 औद्योगिक प्लॉटों की लगेगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पांच ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियाें, 41 फार्मा और 200 औद्योगिक प्लॉटों की लगेगी बोली
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र। संवाद
पंचकूला। यमुनानगर रोड पर पंचकूला एक्सटेंशन-2 के सेक्टर-10/11 में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन हाउसिंग सोसाइटी की प्लॉटिंग की तैयारी कर रहा है। औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी के बाद यहां 5 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए प्लॉट काटे जाएंगे। इस प्रकार 5 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों, 41 फार्मा व 200 औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी होगी।
इनमें 7972.59, 2306.79, 6151.44, 2023.5, 4168.41 स्क्वायर मीटर के प्लॉट शामिल हैं। अभी इन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों का रेट विभाग ने निर्धारित नहीं किया है, लेकिन इसका रेट कॉमर्शियल से ज्यादा होगा। इसे मास्टर प्लान में पहले से रखा गया है।
विभाग अगले वित्तीय वर्ष में कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल प्लॉटों के रेट भी बढ़ा सकता है। अभी कॉमर्शियल के रेट 31500 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर है। यहां आईटी इंडस्ट्री, स्कूल के लिए भी साइट है।
विज्ञापन
फार्मा इकाइयों के लिए 41 प्लॉटों की होगी नीलामी
50 एकड़ में फार्मा से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के लिए अलग से पंचकूला एक्सटेंशन-2 में कलस्टर बनाया गया है। इसमें कुल 97 प्लॉट हैं। जिनमें 56 बिक चुके हैं। शेष 41 प्लाॅटों की नीलामी अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी। मार्च में एचएसआईडीसी रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। यहां 1800 स्क्वेयर मीटर से लेकर करीब एक एकड़ के बीच प्लॉट हैं। इसको फार्मा से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों के लिए रिजर्व किया गया है। फिलहाल मेडिकल से जुड़ा कारोबार हिमाचल प्रदेश के बद्दी की औद्योगिक इकाइयों के बूते पर चल रहा है। अगर यहां पर ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी तो उनके सफल होने की संभावना भी काफी ज्यादा है। पंचकूला एक्सटेंशन पार्ट टू के औद्योगिक क्षेत्र में करीब 250 प्लॉटों की नीलामी हो चुकी है। पांच फर्म तैयार हो चुके हैं। करीब 20 उद्योग अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। यहां दिल्ली, पंजाब, हिमाचल के उद्यमियों ने प्लॉट खरीदा है।
अलीपुर- बरवाला में 200 प्लॉटों की भी होगी नीलामी
पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र अलीपुर बरवाला में 200 औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी होनी है। इसके अलावा 100 के आसपास छोटे बूथ भी हैं। इसकी नीलामी भी अप्रैल में होगी। साल 1998-99 में बरवाला औद्योगिक क्षेत्र की प्लानिंग हुई थी। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र पंचकूला से यमुनानगर नेशनल हाईवे पर बना होने के कारण यहां पर औद्योगिक इकाइयों के सफल होने की उम्मीद ज्यादा है। इसके अलावा यहां पर सड़कें खुली हैं। यहां तक पहुंचना भी आसान है। इससे जहां जिले का विकास तो रफ्तार पकड़ेगा ही साथ ही रोजगार के मौके युवाओं को मिल सकेंगे।
औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी के बाद यहां पांच ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के लिए प्लॉट कटेंगे। मार्च में प्लाॅटों की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अप्रैल के फर्स्ट वीक तक प्लाॅटों की नीलामी होगी। - सौरभ सिंह, नोडल ऑफिसर, एचएसआईआईडीसी।