{"_id":"6aa30bf37d13424185027dce","slug":"five-drug-smugglers-arrested-183-grams-of-heroin-and-1118-kg-of-charas-seized-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141174-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, 183 ग्राम हेरोइन और 1.118 किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, 183 ग्राम हेरोइन और 1.118 किलो चरस बरामद
विज्ञापन
चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, पंजाब और हिमाचल के आरोपी भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में चार अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 118 ग्राम चरस बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के निवासी भी शामिल हैं। तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने तीन मामलों में तीन और क्राइम ब्रांच-1 ने एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हाईवे पर नाकाबंदी में दो गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच-1 ने पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर गांव सुल्तानपुर के पास नाकाबंदी के दौरान मौली निवासी रवि कुमार को 59 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बरवाला निवासी सुनील कुमार उर्फ सेठी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सेक्टर-28 से 24 ग्राम हेरोइन बरामद
एंटी नारकोटिक्स सेल ने सेक्टर-28 से राजीव कॉलोनी निवासी विजय सिंह उर्फ गीजर को 24 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आशियाना के पास 100 ग्राम हेरोइन मिली
तीसरे मामले में सेक्टर-20 स्थित आशियाना के पास से तरनतारन, पंजाब निवासी गौरवदीप कुमार को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सुखोमाजरी में चरस के साथ आरोपी पकड़ा
चौथे मामले में पुलिस ने पिंजौर के सुखोमाजरी के पास से शिमला निवासी भूपेंद्र ठाकुर को 1 किलो 118 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।