फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five day workshop of PGT English teachers started

पीजीटी अंग्रेजी अध्यापकों की पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

Tue, 26 Apr 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five day workshop of PGT English teachers started
पंचकूला। सेक्टर-12ए राजकीय सार्थक समेकित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंबाला मंडल के संस्कृति मॉडल स्कूलों के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं की कार्यशाला सोमवार से आरंभ हो गई है। इस कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. अमृता सिंह, अतिरिक्त निदेशक ने किया। इस अवसर पर नंद किशोर वर्मा, सहायक निदेशक, एकादमिक सेल, कुलदीप मेहता, सहायक निदेशक, एकादमिक सेल, प्रमोद कुमार, राज्य प्रोग्राम अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अमृता सिंह ने पंचकूला के संस्कृति मॉडल विद्यालयों की प्रवक्ताओं को इस कार्यशाला से अपने कौशल को निखारने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में व्याकरण के जो भी मूल बिंदु सीखेंगे, उसे भी बच्चों तक प्रेषित अवश्य करें। वहीं रिसोर्सपर्सन इला विज ने बताया कि इस कार्यशाला के दौरान प्रत्येक जिले के अंग्रेजी प्रवक्ताओं को पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें व्याकरण की छोटी से छोटी बारीकियों से भी प्रवक्ताओं को अवगत करवाया जाएगा। राज्य प्रशिक्षण संयोजक देवेंद्र कुमार जांगड़ा ने बताया कि अंबाला मंडल के अंतर्गत पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल व कुरुक्षेत्र के अंग्रेजी प्रवक्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से आए पीजीटी अध्यापकों को पांच दिन इस कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने अमृता सिंह सहित आए सभी अधिकारियों का अभिवादन किया। इस कार्यशाला में अंग्रेजी प्रवक्ता सुभाष शर्मा, कला प्रवक्ता भीम सिंह, गणित प्रवक्ता दर्शन सिंह, पीटीआई ओम प्रकाश का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यशाला में भाग ले रहे राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल रायपुररानी के अंग्रेजी प्रवक्ता विजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला में अध्यापकों को अपने आप को निखारने का अवसर प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed