फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   first shooting rang started in punjab

बठिंडा

Sat, 11 Jan 2020 10:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
first shooting rang started in punjab
बठिंडा में शहर की पहली सर्टिफाइड शूटिंग रेंज के स्थापना गोनियाना रोड पर महंत गुरबंता दास डैफ एंड डब स्कूल के पास की गई। इस शूटिंग रेंज में 25 मीटर और 10 मीटर के शूटिंग पॉइंट बनाए गए है। कोई भी व्यक्ति 1500 रुपये प्र्रति माह देकर कैजुअल मेंबरशिप और 2000 रुपये प्रति माह फीस देकर रेगुलर मेंबरशिप हासिल कर सकता है। अगर किसी को 6 माह के लिए मेंबरशिप लेनी हो तो 11 हजार रुपये और 12 माह के लिए 21000 रुपये की फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन

इस शूटिंग रेंज के स्थापना करते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि इस शूटिंग रेंज की स्थापना से लोगों का इस खेल प्रति रुझान बढ़ेगा। इसके साथ ही एक्सीडेंटल फायरिंग की घटनाओं में भी कमी आएंगी। उन्होंने कहा कि शूटिंग में दिलचस्पी रखने वाले वालों के लिए यह रेंज एक वरदान की तरह होगा। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने मौका मिलेगा। इस शूटिंग रेंज को पंजाब के र्स्पोर्ट्स विभाग ने सर्टिफाइड किया है। गर्मियों में इस शूटिंग रेंज का समय 9 बजे से शाम 5 बजे तक और सर्दियों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस मौके अरूण वधावन, केके अग्रवाल, पवन मानी, टहिल संधू और अशोक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed