फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First sent notice to set up garbage disposal plant, now without collecting garbage the corporation asked for garbage charges

Panchkula News: पहले कचरा निस्तारण प्लांट लगाने का नोटिस भेजा, अब बिना कूड़ा उठाए निगम ने मांगा गारबेज चार्ज

Sun, 21 Jan 2024 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
First sent notice to set up garbage disposal plant, now without collecting garbage the corporation asked for garbage charges
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एमडीसी की 39 सोसाइटियों पर भी नगर निगम ने बिना कूड़ा उठाए गारबेज कलेक्शन थोप दिया है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि एक समस्या खत्म होती नहीं नगर निगम दूसरी खड़ी कर देता है। लोगों की मानें तो करीब छह माह पहले नगर निगम ने नियमों को ताक पर रख पांच हजार स्क्वायर मीटर से कम की सोसाइटियों को भी कचरा निस्तारण प्लांट लगाने का नोटिस जारी किया था। उसको आज तक विड्रा नहीं किया है। अब बिना कूड़ा उठाए लोगों ने नगर निगम गारबेज चार्ज मांग रहा है। इस फैसले को नगर निगम को वापस करना होगा।

यह है नियम
2016 के रूल नंबर-4 के कॉलम नंबर सात के तहत पांच हजार स्क्वायर मीटर के को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने का प्रावधान है। एमडीसी सेक्टर-5 और सेक्टर-20 की 90 फीसदी सोसाइटियां 5 हजार स्क्वायर मीटर से कम में बनी हैं। इन यह नियम लागू नहीं होता। उसके बाद भी नगर निगम ने अपने फरमान वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन



पहले नगर निगम ने 50 किलो कचरा निकलने वाली साेसाइटियों को भी निस्तारण प्लांट लगाने का फरमान जारी कर दिया। अब बिना कूड़ा उठाए लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स में गार्बेज चार्ज जोड़कर भेजा जा रहा है। क्योंकि सोसाइटियों को लेकर नगर निगम की ओर से कोई प्लानिंग नहीं की गई है। इसके बाद इस तरह की धक्केशाही जारी है। वहीं दूसरी ओर डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी समय से नहीं आती। विजय गुप्ता, प्रधान निवासी एमडीसी -5 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोसाइटी से कूड़ा उठाने के लिए लोगों को अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आने के चलते रेहड़ी वाले से कूड़ा उठवाना पड़ता है। अभी तक इस तरह की समस्या का स्थायी हल नहीं निकल पाया है। जिसके चलते परेशानी बनी हुई है। - ओपी शर्मा, निवासी एमडीसी-5 पंचकूला।


नगर निगम के अधिकारियों से कई बार कूड़ा निस्तारण का हल करने के लिए स्थाई बंदोबस्त की मांग की गई है। उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, कि डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन की गाड़ी समय पर नहीं आती है। - केपी शर्मा निवासी एमडीसी -5 पंचकूला।



नगर निगम की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जा रहा है। इसके बाद भी सुविधा देने में कोताही बरती जा रही है। अभी तक नगर निगम सोसाइटियों से कूड़ा उठाने की समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। - एसके वर्मा निवासी एमडीसी -5 पंचकूला।



बिना कचरा उठवाए नगर निगम सोसाइटियों से गारबेज चार्ज मांग रहा है। नगर निगम को सोसाइटियों से कचरा के निस्तारण और उठान का उचित बंदोबस्त करना चाहिए। नगर निगम को इस समस्या का पुख्ता हल निकालना चाहिए। - प्रेमलता सहगल निवासी एमडीसी-5 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed