फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First Late Sardar Sawan Singh Trophy Cricket Tournament from 10

Panchkula News: पहला स्वर्गीय सरदार सावन सिंह ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 10 से

Sat, 29 Nov 2025 06:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 29 Nov 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
First Late Sardar Sawan Singh Trophy Cricket Tournament from 10
माई सिटी रिपोर्टरडेराबस्सी/पंचकूला। स्वर्गीय सरदार सावन सिंह ट्रॉफी मेन सीनियर्स लीग कम नॉकआउट बेसिस (45 ओवर एक साइड) क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 10 दिसंबर से शुरू होगा। मुकाबले ट्राई सिटी इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड और जवाहरपुर क्रिकेट ग्राउंड, डेराबस्सी में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के सेक्रेटरी जनरल अमरजीत कुमार और ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। सभी मैच सफेद ड्रेस और लाल गेंद से खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप को नियमित रूप से आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना और उन्हें बड़े मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। टूर्नामेंट में सभी टीमें कम से कम चार लीग मैच खेलेंगी। हर पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सभी मैच 45-45 ओवर के होंगे।
विज्ञापन

ऑर्गनाइजिंग कमेटी की ओर से मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर और बेस्ट ऑलराउंडर सहित विनर्स और रनर-अप टीमों को आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। खिलाड़ियों को रेड मैच बॉल, मिनरल वाटर और रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। टीम एंट्री रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed