फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   First deposited property tax online, now getting pushed to fix discrepancies

Panchkula News: पहले ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया, अब विसंगतियों को ठीक कराने के लिए खा रहे धक्के

Mon, 12 Jun 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
First deposited property tax online, now getting pushed to fix discrepancies
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के बावजूद विसंगतियों का सामना कर रहे लोगों को शनिवार और रविवार को लगाए शिविरों में घंटों इंतजार करना पड़ा। सेक्टरों के कम्युनिटी सेंटरों में आयोजित शिविरों में भारी संख्या में लोग ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियों को ठीक कराने पहुंच थे। शिविर में पहुंचे सीनियर सिटीजन, महिलाओं और अन्य लोगों का कहना था कि टैक्स भरने के बावजूद उनको एरियर का नोटिस भेजा जा रहा है। अब उसको ठीक करवाने के लिए धक्के खा रहे हैं। शनिवार और रविवार को आयोजित शिविरों में पहुंचे लोगों में ऐसे भी लोग थे जिनके नाम या पिता के नाम में भी गलतियां की गई हैं। रिकॉर्ड में उनका टैक्स अभी बकाया दिख रहा है। नगर निगम ने जिस कंपनी से सर्वे कराया था, उसने अपना काम ठीक से नहीं किया। इसके अलावा जो सर्वे किया गया, उसका डाटा भी अपडेट नहीं है। इसका खामियाजा अब शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद आया लोगों का नंबर
केवल दो दिन का शिविर होने के चलते काफी संख्या में लोग कम्युनिटी सेंटरों में पहुंचे। इस कारण वहां भीड़ लग गई। भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को नंबर आने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ा। सेक्टर-20 निवासी संतोष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जून 2020 में 417 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के ऑनलाइन जमा कराए थे। मगर अब निगम ने फिर से उस समय का प्रॉपर्टी टैक्स का एरियर भेज दिया है।
विज्ञापन


इन सेक्टरों में लगाए गए शिविर
नगर निगम की तरफ से सेक्टर-6 एमडीसी के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-4 एमडीसी के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-17 के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-9 के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-12ए कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-4 निगम कार्यालय, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-21 पार्ट 3, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-20, कम्युनिटी सेंटर गांव चौकी, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-23, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-26, कम्युनिटी सेंटर गांव रामगढ़, कम्युनिटी सेंटर गांव खटोली में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हम लोगों की प्रॉपर्टी आईडी का डाटा एकत्र कर रहे हैं। जहां भी त्रुटियां हैं उनको दुरुस्त किया जाएगा। एक बार डाटा अपडेट होने के बाद लोगों को इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। -सचिन गुप्ता, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed