फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Firing case on convoy of Congress candidate: Accused remained hidden in Yamunanagar for two days

कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग मामला : आरोपी दो दिन यमुनानगर में छिपे रहे

Mon, 30 Sep 2024 03:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Firing case on convoy of Congress candidate: Accused remained hidden in Yamunanagar for two days
पंचकूला। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार विशाल की निशानदेही पर पुलिस ने यमुनानगर से जींद तक छह जगह पर छापा मारा। अभी हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। सूत्रों के अनुसार आरोपी विशाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आरोपी गोल्डी पर फायरिंग करने के बाद आरोपी दो दिन तक यमुनानगर में छिपे थे। उसके बाद जींद पहुंचे थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक पहले ही बरामद कर ली। बता दें कि 20 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे रायपुररानी के भरौली गांव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले में शामिल कार में सवार गोल्डी पर तीन बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं। फायरिंग में गोल्डी और दिनेश को गोली लगी थी। दिनेश की शिकायत पर रायपुररानी थाने में मामला दर्ज किया गया। डीसीपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। अब तक की जांच में सामने आया है यूएसए में बैठे सिमू ने पुरानी रंजिश में गोल्डी पर गोली चलवाईं थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed