फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fireworks were fired from a bullet, a challan of Rs 32,000 was issued

Panchkula News: बुलेट से चलाए पटाखे, 32000 का काटा चालान

Wed, 23 Apr 2025 01:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 23 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fireworks were fired from a bullet, a challan of Rs 32,000 was issued
पंचकूला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटती पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक बुलेट बाइक सवार को पटाखों जैसी आवाज निकालने और हुड़दंगबाजी करने पर पकड़ा है। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर लिया गया है। साथ ही चालक का 32,000 का चालान भी काटा गया है।




सिटी ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि युवक बुलेट में अवैध साइलेंसर का प्रयोग कर पटाखों जैसी तेज आवाजें निकालकर ध्वनि प्रदूषण कर रहा था। वह राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहा था। इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक को रोककर समझाया भी गया है। ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed