फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fireworks sparked a fire at a woolen waste warehouse.

Panchkula News: आतिशबाजी की चिंगारी से वूलन वेस्ट के गोदाम में लगी आग

Tue, 21 Oct 2025 06:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 21 Oct 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Fireworks sparked a fire at a woolen waste warehouse.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। स्टार सिटी काॅलोनी इलाके में दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से वूलन वेस्ट के गोदाम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में पड़ा सारा वेस्ट जल गया।

आग के कारण गोदाम के साथ बने घर को भी नुकसान पहुंचा है। तपिश के कारण घर की दीवार पर हल्की दरारें आ गई हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में ओपन में बने वूलन वेस्ट गोदामों को बंद करवाया जाए। साथ ही उनके मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। गोदाम में आग लगने के कारण बिजली के तारों में भी स्पार्किंग से बिजली सप्लाई बंद हो गई। स्टार सिटी कॉलोनी में पूरी रात बिजली की सप्लाई बंद रही। बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए पावरकॉम के मुलाजिमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed