फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Firefighters will take to the streets if their demands are not met; protest in Panchkula on February 18

Panchkula News: मांगें नहीं मानी तो सड़क पर उतरेंगे दमकल कर्मी, 18 फरवरी को पंचकूला में प्रदर्शन

Fri, 09 Jan 2026 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Firefighters will take to the streets if their demands are not met; protest in Panchkula on February 18
पंचकूला। सिंचाई विभाग के सेक्टर-5 स्थित सिंचाई भवन में दमकल कर्मचारियों की यूनियन की नवनिर्वाचित राज्य कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2019 के बाद से दमकल कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का समाधान न होने पर गहरा रोष जताया गया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

इसी के चलते 10 जनवरी को सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मियों की संयुक्त बैठक की गई थी, जिसमें कच्चे कर्मचारियों को सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल पर ओटीपी से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर 58 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा देने, कच्चे कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2025 के कोर्ट के फैसले के अनुसार नियमित करने और 15 सूत्रीय मांगपत्र के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यदि इन मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों का समाधान न होने की स्थिति में प्रदेश भर के दमकल कर्मचारी 18 फरवरी को पंचकूला स्थित अग्निशमन मुख्यालय पर काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले 4 और 5 फरवरी को सभी जिलों के मुख्य दमकल केंद्रों पर गेट मीटिंग कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कमेटी की ओर से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा सरकार चंडीगढ़ तथा आपातकालीन सेवाएं पंचकूला के नाम महानिदेशक निदेशालय पंचकूला को 18 फरवरी को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का नोटिस सौंपा गया। इसकी जानकारी राजिंदर सिन्द ने दी।

बैठक में सत्यवान पानू, संतोष कुमार, रिंकू कुमार, समे सिंह, गुरमेल, रणदीप सिंह, आनंद, रामपाल, राजेश खीचड़, संदीप त्यागी, मंजीत सिंह, धर्मबीर और रमेश पहल सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed