फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   fire

एससीओ में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 10 Sep 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
fire
चंडीगढ़। सेक्टर-22बी स्थित एक एससीओ में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई जिससे लाखों रुपये के खिलौने, रेडीमेड कपडे़ और जरनल स्टोर का सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें देख मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर 7 दमकल गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत पर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग इतनी जबरदस्त है कि आसपास के एससीओ भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे थे।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे की है। फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर-22बी स्थित एससीओ नंबर 1072 की बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी हुई है। पहले तो दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के चलते मौके पर और भी गाड़ियां बुलाई गईं। इसके बाद एससीओ को चारों तरफ से सील कर दिया गया। इसके अलावा मौके पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी जसपाल सिंह अपने टीम के साथ पहुंचे। बताया जा रहा है कि आग एसी स्टेपलाइजर में शार्ट सर्किट से लगी।
विज्ञापन

खिलौने और फाइबर से भड़की आग
बताया गया कि कि शॉप को बंद किया जा रहा था, उसी दौरान फर्स्ट फ्लोर पर अचानक आग लगी। आग का धुआं देख आसपास के लोगों ने मामले की फायर ब्रिगेड को दी। इस एससीओ में रेडीमेड कपड़े, जनरल स्टोर के अलावा खिलौनों की शॉप है। फाइबर का भी सामान था। यही कारण है कि आग ज्यादा भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मीटर के रेंज में तीन टावर
आग इतनी जबरदस्त थी कि बिल्डिंग के बैक साइड तक पहुंच गई। दमकल गाड़ियां पिछली साइड पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इस बिल्डिंग के करीब 20 मीटर की रेंज में तीन टावर लगे हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन गनीमत रही कि आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है।

फायर कर्मचारियों ने सामान को नीचे फेंका
आग को भड़कता देख मौके पर पहुंचे फायरकर्मी बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल तक पहुंचे। इसके बाद फायर कर्मियों ने कुछ सामानों को नीचे फेंका ताकि आग ज्यादा न भड़क सके, लेकिन आग बुझने के बजाय लगातार विकराल रूप लेती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed