फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fire broke out in Jalsa Hotel at 3 o'clock in the night, rescued a young man and woman trapped in the second floor

Panchkula News: रात तीन बजे जलसा होटल में लगी आग, दूसरी मंजिल में फंसे युवक-युवती को बचाया

Mon, 03 Apr 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Jalsa Hotel at 3 o'clock in the night, rescued a young man and woman trapped in the second floor
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-11 स्थित जलसा होटल में रविवार रात तीन बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे आग पर काबू पाया। इस दौरान दूसरी मंजिल पर फंसे एक युवक और युवती को होटल की पिछली तरफ से सीढ़ी लगाकर बचाया गया। जानकारी के अनुसार, होटल के कमरे का फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर कर्मचारियों ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन

पुलिस और फायर विभाग के अनुसार जलसा होटल के दूसरे फ्लोर के जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें कुछ समय पहले तक युवक-युवती ने पार्टी मनाई थी। होटल के पिछली तरफ कुर्सी और टेबल लगे थे। वहीं पर देर रात तक पार्टी चली। टेबल पर शराब की बोतलें रखी हुई थीं। आग लगने के दौरान होटल के दूसरी मंजिल पर फंसे युवक-युवती मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। पहले तो फायर कर्मचारियों ने होटल के मुख्य द्वार से सीढि़यों से दूसरी मंजिल पर जाने की कोशिश की, लेकिन आग और धुंआ ज्यादा होने के कारण उन्होंने होटल के पिछली तरफ से ही सीढ़ी लगाकर बचाव अभियान चलाया। इस दौरान दूसरी मंजिल पर फायर कर्मचारियों ने वहां का फायर फाइटिंग सिस्टम चलाने के लिए पाइप लगाया लेकिन पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण वह चल नहीं पाया। उसके बाद फायर कर्मचारियों ने होटल के बाहर खड़े फायर टेंडर से पाइप जोड़कर सीढि़यों के सहारे आग बुझाई।
विज्ञापन



होटल का फायर फाइटिंग सिस्टम ठीक नहीं था। होटल के पास एनओसी है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। अगर होटल के पास एनओसी नहीं हुई तो होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - तरसेम सिंह, फायर ऑफिसर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में चार जगह लगी आग
पंचकूला। एक माह में जिले में चार जगह आग लगने के मामले सामने आए हैं। आग लगने के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 14 मार्च को सेक्टर-20 स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई थी। आग लगने से घर में एसी जलकर खाक हो गया था। 24 मार्च को सेक्टर-17 स्थित शोरूम की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग के कारण 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 17 मार्च को सेक्टर-10 स्थित अपना वैष्णो ढाबा में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। 31 मार्च को पिंजौर के अमरावती स्थित आसमा रेस्टोरेंट की 11वीं मंजिल पर सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण चिमनी को बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed