फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in a closed room two year old innocent died in Panchkula

Panchkula News: बंद कमरे में लगी आग, दम घुटने से दो साल की मासूम की मौत

Sun, 24 Dec 2023 02:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2023 02:24 PM IST
सार

डॉक्टर ने बच्ची को जैसे ही मृत घोषित किया, बच्ची का पिता सुरजीत वहीं बेहोश हो गया और मां विलाप करने लगी। जैसे ही पिता होश में आया तो वह दो साल की मासूम को गले लगाकर रोने लगा।

विज्ञापन
Fire broke out in a closed room two year old innocent died in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-10 में बंद कमरे में आग लगने से दो साल की मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय बच्ची की मां ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक के यहां काम करने गई थी। दोपहर बाद काम करने के बाद जब महिला वापस कमरे में पहुंची तो कमरे में धुंआ भरा हुआ था। बच्ची कमरे में पड़ी थी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची समायरा के माता-पिता सेक्टर-10 स्थित एक घर के ग्राउंड फ्लोर में सफाई का काम करते हैं। वे तीसरी मंजिल पर बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। शनिवार दोपहर लक्ष्मी बच्ची को कमरे में छोड़कर नीचे घर में काम करने गई। दोपहर बाद जब काम खत्म करके वापस गई तो कमरे से धुंआ निकल रहा था।
विज्ञापन


महिला ने दरवाजा खोला तो गद्दे में आग लगी थी। कमरे में धुंआ भरा था। बच्ची कमरे में पड़ी थी, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके तुरंत बाद घर के अन्य लोगों को सूचना दी गई। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-10 पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्ची को तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, शाम तक पोस्टमार्टम हो गया था। अस्पताल में सेक्टर-5 थाना एसएचओ रूपेश चौधरी, सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज और अन्य अधिकारी मौजूद थे। एसएचओ ने बताया बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

पिता हुआ बेहोश

डॉक्टर ने बच्ची को जैसे ही मृत घोषित किया, बच्ची का पिता सुरजीत वहीं बेहोश हो गया और मां विलाप करने लगी। जैसे ही पिता होश में आया तो वह दो साल की मासूम को गले लगाकर रोने लगा। अस्पताल में मौजूद अन्य लोग भी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत पर दुखी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed