फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fire brigade vehicles were called from Panchkula and Barwala to extinguish the fire in Morni forests.

Panchkula News: मोरनी के जंगलों में आग बुझाने को पंचकूला और बरवाला से मंगवाईं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Tue, 21 May 2024 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade vehicles were called from Panchkula and Barwala to extinguish the fire in Morni forests.
मोरनी। मोरनी वन रेंज में आग का तांडव जारी है। बालग गांव में चीड़ के जंगल में भारी तबाही के बाद चौथे दिन आग अन्य क्षेत्रों में फैल गई।रविवार रात को लगी आग ने सोमवार को नग्गल एरिया का चैन और सेहत गांव की हरियाली को राख कर दिया। लोग झाड़ियों से आग बुझाते देखे गए।
विज्ञापन

वन विभाग के प्रधान वन संरक्षक पंकज गोयल ने आग को काबू करने की कमान संभाली है। उन्होंने सोमवार को क्षेत्र में आग की घटनाओं का जायजा लिया और आग पर काबू पाने के लिए बरवाला और पंचकूला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बुलाया। सूचना के आधार पर उन्होंने ठंडोग क्षेत्र, नीमवाला और टिक्कर ताल का भी जायजा लिया। उन्होंने इलाके के ग्रामीणों से इन घटनाओं को रोकने में सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी विशाल कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ आग से वन संपदा के नष्ट होने पर लोगों का कहना है कि वन विभाग के पास आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं है। इस वर्ष जनता के बीच जाकर उनको जागरूक भी नहीं किया गया। समय पर फायर लाइनों को नही संवारा गया, मैन पावर को लेकर भी कोई काम नहीं किया गया। इसका खामियाजा जंगलों में आग की तबाही को देखा जा सकता है। वन विभाग की मोरनी वन रेंज में एकमात्र अग्निशमन वाहन है जो सफेद हाथी साबित हो रहा है। उसमें पानी को स्टोर करने की क्षमता बेहद कम है। आपातकाल में उसकी फिलिंग करने के लिए विभाग के पास कोई स्थायी व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed