फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Finance and contract committee approved to present budget of Rs 255.59 crore

Panchkula News: वित्त एवं अनुबंध समिति ने 255.59 करोड़ के बजट को पेश करने की दी मंजूरी

Wed, 28 Feb 2024 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Finance and contract committee approved to present budget of Rs 255.59 crore
कमेटी ने 2.47 करोड़ के विकास कार्यों को दी हरी झंडी, शहर के सेक्टर-11 में 1.12 करोड़ से बनेगी रोड
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में वर्ष 2024-2025 के लिए 255.59 करोड़ आय के बजट को मंजूरी दी गई है। नए वित्त वर्ष में 251.35 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को 29 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर चर्चा की गई। बैठक में बजट को पेश करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा बैठक में 2.47 करोड़ के विकास कार्यों को भी हरी झंडी दी गई। इसमें सेक्टर-11 में बिटुमिनस सड़कों का सुदृढ़ीकरण के शेष कार्य के लिए 1.12 करोड़ रुपये पास किया गया। इसके अलावा गांव उपरली चौकी वार्ड नंबर-16 में मौजूदा पुलियों से पानी निकासी, आरसीसी दीवार, सीमेंट कंक्रीट स्ट्रीट और तार जाल के निर्माण पर 67.78 लाख रुपये के टेंडर पास हुए।
आईपीबी और सीसी प्रदान करने वाले सेक्टर-14 पीएच-1 से फ्लाईओवर तक फुटपाथ की मरम्मत, नवीनीकरण और पुराने आईपीबी और सीसी औद्योगिक क्षेत्र चरण एक के लिए 67.78 लाख रुपये खर्च करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि स्टांप ड्यूटी प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने के कारण ज्यादा आने लगी है। इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी बिजली के कनेक्शन बढ़ाने के कारण अधिक आ रही है। मोबाइल टाॅवर, मोबाइल लाइंस, भूमि अधिग्रहण और जेल बनने के लिए दी गई जमीन के एवज में भी राशि आई है। उन्होंने कहा कि जब 2021 में निगम का बजट 119 करोड़ का था। 2024 का बजट ढाई सौ करोड़ से ऊपर हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि तीन साल में 119 करोड़ से बढ़ाकर 250 करोड़ तक का बजट किया है। नया टैक्स लगाए बिना बजट बढ़ाया है। शहर के विकास कार्य में अभी तक 380 टेंडर ऑनलाइन हो चुके हैं। 130 करोड़ का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कई विकास कार्यों का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 वार्डों में 272.54 करोड़ के विकास हुआ
बीजेपी और जेजेपी गठबंधन में कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी 20 वार्डों में अभी तक 272.54 करोड़ के काम हुए हैं। वर्ष 2024 में कई नए उपकरण लिए जाएंगे। 100 से ज्यादा पार्कों की रेनोवेशन हुई है। शौचालयों और कई सामुदायिक केंद्रों की मरम्मत हुई है। उन्होंने कहा कि शहर में पांच नए कम्युनिटी सेंटर आएंगे। सेक्टर 19 का फ्लाईओवर ओर अंडर ब्रिज पर 30 करोड़ की लागत से नगर निगम द्वारा बनाया गया। सेक्टर 6, 8, 9, 10, 11, 20, 21 सेक्टर की सड़कों की रिकारपेटिंग का काम किया गया है।

वर्ष 2024 के बजट पर शहर के कई विकास कार्यों को लेकर पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक बसों की सुविधा भी जल्द सरकार द्वारा पंचकूला में शुरू की जाएगी। आने वाले एक महीने में कई करोड़ के टेंडर होंगे। कुलभूषण गोयल ने कहा कि पहले बजट की सीमित मात्रा था, लेकिन अब उसे बढ़ाया है। वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में आयुक्त सचिन गुप्ता, पार्षद सुनीत सिंगला, गुरमेल कौर, सीनियर अकाउंट अधिकारी विकास कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed