माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता परेड का निरीक्षण करेंगीं। गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियों पूरा कर ली हैं। इस दौरान 13 टुकड़ियां मार्च पास्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि परेड में आईटीबीपी, हरियाणा पुलिस, हरियाणा महिला पुलिस, हरियाणा गृहरक्षक, एनसीसी जूनियर विंग, भवन विद्यालय सेक्टर-15, सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर-16, एनसीसी सीनियर विंग राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1, एनसीसी सीनियर डिविजन राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1, एनसीसी सीनियर विंग राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4, हरियाणा गृहरक्षा बैंड धुन के साथ शामिल होंगे। उपायुक्त ने बताया कि राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26 के विद्यार्थी सूर्य नमस्कार करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के बच्चे पीटी शो और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-20 के विद्यार्थी डंबल शो शो प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के विद्यार्थी फ्यूजन डांस, सार्थक माॅडल स्कूल सेक्टर-12ए के विद्यार्थी पंजाबी डांस, यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी एक्शन डांस, भवन विद्यालय सेक्टर-15 के विद्यार्थी फोक डांस, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26 के विद्यार्थी हरियाणवी नृत्य और सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर-16 के विद्यार्थी भांगड़ा प्रस्तुत करेंगे।