फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fight between two parties over overtaking car, police started action on complaint of both

Panchkula News: कार ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Thu, 01 Feb 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over overtaking car, police started action on complaint of both
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास मंगलवार की शाम कार ओवरटेक करने को लेकर एक युवती और कार चालक बुजुर्ग के बेटे में मारपीट होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पंचकूला सेक्टर-21 की एक युवती अपनी मां के साथ बाजार से खरीदारी कर सेक्टर-21 अंडरपास से स्टेडियम होकर घर जा रही थी। स्टेडियम के समीप युवती की कार के पीछे एक कार थी, जिसे बुजुर्ग चला रहा था।

उन्होंने महिला को डिपर देकर ओवरटेक करने की कोशिश की। इस कारण युवती की कार का संतुलन बिगड़ गया। वह डिवाइडर से टकराते टकराते बची। युवती ने बुजुर्ग को कार रोककर डिपर देने का कारण पूछा। इतने में बुजुर्ग ने अपने बेटे को मौके पर बुला लिया। बुजुर्ग के बेटे और युवती के बीच बहस मारपीट तक पहुंच गई। युवती ने जहां बुजुर्ग के बेटे पर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। वहीं बुजुर्ग के बेटे ने युवती पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों ने घटना के तुरंत बाद जनरल अस्पताल में अपना-अपना मेडिकल करवाया। सेक्टर-5 पुलिस थाना एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। बयान के आधार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed