{"_id":"60f335718ebc3e61b641d67f","slug":"fencing-lavish-netra-and-charvi-got-gold-competition-was-organized-in-new-public-school-sector-15-pkl-office-news-pkl420464172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारबाजी : लविश, नेत्रा और चारवी को मिला गोल्ड, प्रतियोगिता का न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 में किया गया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवारबाजी : लविश, नेत्रा और चारवी को मिला गोल्ड, प्रतियोगिता का न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 में किया गया आयोजन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला डिस्ट्रिक्ट तलवारबाजी चैंपियनशिप में लविश, नेत्रा और चावरी ने गोल्ड मेडल जीता है। इस चैंपियनशिप का आयोजन न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 पंचकूला में किया गया। वरिष्ठ श्रेणी में आयोजित प्रतियोगिता में सभी ने उत्साह से भाग लिया। अंडर-10 आयु वर्ग के लड़कों के फाइनल प्रतिस्पर्धा में लविश ने गोल्ड, अनिमेश ने सिल्वर जीता है। इसी आयु वर्ग की गर्ल्स की फाइनल इवेंट में नेत्रा ने गोल्ड, सानवी ने सिल्वर जीता। अंडर-10 आयु वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में चारवी ने गोल्ड, याववी ने सिल्वर मेडल जीता।
अंडर-12 आयु वर्ग के फाइनल प्रतिस्पर्धा में विहान ने गोल्ड, इसी आयु वर्ग में लकी को गोल्ड मेडल मिला। निकुल को कांस्य पदक मिला। अंडर-12 आयु वर्ग की सेबर प्रतियोगिता में अक्षोभ्या ने गोल्ड, फाइनल प्रतियोगिता में वंदना ने गोल्ड जीता। इसी वर्ग में आनंद्या ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर-14 प्रतियोगिता में मयंक ने गोल्ड और नक्षत्र ने सिल्वर मेडल जीता। निकुंज ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में लक्ष्य ने गोल्ड, हर्षगुल ने सिल्वर मेडल जीता।
अंडर-14 आयु वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता में वंदना ने गोल्ड, नविशा ने सिल्वर मेडल जीता। गर्ल्स की अंडर-14 आयु वर्ग मेें अनन्या ने गोल्ड, नितिका ने सिल्वर मेडल जीता। गर्ल्स अंडर-14 में गोल्ड मेडल अनन्या, सिल्वर मेडल नितिका, ब्रांज मेडल समायरा ने जीता। अंडर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में रितिका ने गोल्ड जीता। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता में नविशा ने गोल्ड, शिव्या अरोड़ा ने सिल्वर मेडल और सवेरा ने कांस्य पदक जीता।