{"_id":"67c0c449fd59923644000c1a","slug":"female-doctor-cheated-in-the-name-of-enterprise-department-for-rs-132-lakh-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120056-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला डॉक्टर को गिफ्ट भेजने के नाम ठगे 1.32 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला डॉक्टर को गिफ्ट भेजने के नाम ठगे 1.32 लाख
Fri, 28 Feb 2025 01:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। महिला डाॅक्टर को गिफ्ट भेजने के नाम पर 1.32 लाख ठग लिए। सेक्टर-20 सन सिटी ईशा गार्गीया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला डाॅक्टर ने बताया कि 24 जनवरी को अंजान नंबर से सीजू टाम मैथ्यू के नाम से व्हाट्सअप पर मैसेज आया। जब मैसेज का रिप्लाई किया तो उसने यूके निवासी बताया। इसके बाद युवक चेटिंग करने लगा। कुछ दिन बात करने के बाद वह 27 जनवरी को गिफ्ट भेजने की बात कहने लगा। दूसरे दिन उसने मैसेज से पार्सल की डिटेल भेजी।
इस तरह हुई ठगी
महिला ने बताया कि 29 जनवरी को अंजान नंबर से एक लड़की विदेश से आए पार्सल की डिलिवरी देने की बात करने लगी। पार्सल को भेजने के लिए 35000 चार्ज देने के लिए कहने लगी थी। उसके कहने पर बताए बैंक खाते पर रुपये भेज दिए। इसके बाद उसी नंबर से मैसेज आया और उसमें लिखा था कि आगे के प्रोसेस के लिए 97000 रुपये चार्ज देने होंगे। रुपये जमा करवाने के बाद कोरियर ऑफिस की लड़की के कहने पर 50000 और फिर 47000 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद से कॉल आनी बंद हो गई।
साइबर ठगी की शक होने पर 30 जनवरी को इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दी। मामले में साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि महिला से मिले शिकायत के आधार पर मोबाइल और बैंक खाता नंबर के आधार जांच की जा रही है। जांच के लिए साइबर पुलिस टीम लगा दी है।