फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Female agent arrested for issuing fake certificate without investigation

Panchkula News: बिना जांच फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में महिला एजेंट काबू

Sun, 04 Dec 2022 11:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Female agent arrested for issuing fake certificate without investigation
चंडीगढ़। जालंधर के ट्रांसपोर्ट विभाग में वाहनों की जांच किए बिना फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर हुए घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो ने एक भगोड़ी महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सपना, निवासी विजय नगर जालंधर के रूप में हुई है। विजिलेंस ने महिला का मोबाइल फोन और सामान जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ समय पहले एमवीआई जालंधर दफ्तर की औचक जांच की थी। जांच में सामने आया था कि दफ्तर में बिना जांच किए ही वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) नरेश कलेर के साथ मिलकर यह कारोबार चल रहा था। सारे मामले की पड़ताल करने के बाद विजिलेंस ने अगस्त माह में विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर दफ्तर में केस दर्ज किया था। इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें नरेश कलेर, रामपाल उर्फ राधे, मोहन लाल उर्फ कालू, परमजीत सिंह बेदी, सुरजीत सिंह और हरविंदर सिंह, पंकज ढींगरा उर्फ भोलू, ब्रिजपाल सिंह उर्फ रिक्की और अरविंद कुमार उर्फ बिंदु और वरिंदर सिंह उर्फ दीपू (सभी प्राइवेट एजेंट) शामिल हैं। इस मामले की जांच जारी है और बाकी भगोड़े मुलजिमों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed