फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fateh March will reach Chappadchidi on 13th May, Gatka parties will show their skills

Panchkula News: चप्पड़चिड़ी पहुंचेगा 13 मई को फतेह मार्च, गतका पार्टियां दिखाएंगी करतब

Sat, 03 May 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fateh March will reach Chappadchidi on 13th May, Gatka parties will show their skills
मोहाली। बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटरनेशनल फाउंडेशन का सरहिंद फतेह दिवस पर ऐतिहासिक फतेह मार्च 13 मई को चप्पड़चिड़ी पहुंचेगा। इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फाउंडेशन के प्रधान कृष्ण कुमार बावा ने बताया कि फतेह मार्च सुबह आठ बजे मुल्लांपुर लुधियाना से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में शुरू होगा। इसकी अगुवाई निहंग सिंह बाबा बलविंदर सिंह करेंगे। इसके बाद मार्च अलग-अलग शहरों से होता हुआ बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में गांव चप्पड़चिड़ी में बनी मीनार और गुरद्वारा साहिब में दोपहर एक बजे पहुंचेगा। यहां कवि और इतिहासकार अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। गतका पार्टियां करतब दिखाएंगे।
विज्ञापन

पीएयू लुधियाना का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखने की मांग
प्रेस कांफ्रेंस में बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटरनेशनल फाउंडेशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की है कि लुधियाना में स्थित पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी का नाम बाबा बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखा जाए। साथ ही इस दिन सरकारी छुट्टी भी घोषित की जाए। फाउंडेशन के प्रधान बावा ने केंद्र सरकार से भी मांग की है कि 3 सितंबर 1708 को दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ ऐतिहासिक मिलन के बाद युद्ध लड़ते हुए बाबा बंदा सिंह बहादुर जिस मार्ग से सरहिंद चप्पड़चिड़ी पहुंचे थे, उसे चिह्नित किया जाए और उसका नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर रखा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed