फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fashion shows on the ramp at the Mom and Me competition

Panchkula News: मॉम एंड मी प्रतियोगिता में रैंप पर बिखेरे फैशन के जलवे

Tue, 10 Mar 2026 03:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Fashion shows on the ramp at the Mom and Me competition
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दास एंड ब्राउन एक्सपेरिएंशियल लर्निंग स्कूल (डीबेल्स) द्वारा नारी शक्ति के सम्मान के लिए वंडरफुल आउटस्टैंडिंग वूमेन अचीवर अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इस दौरान पनाश-मॉम एंड मी फिएस्टा प्रतियोगिता के दौरान मांओं को अपने बच्चे के साथ रैंप पर आने का मौका दिया गया। ट्राइसिटी में सभी के दिलों में यह अनोखी छाप छोड़ गया। इस कार्यक्रम में दास फाउंडेशन और स्टॉर मॉम्स क्लब का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 12 विभिन्न श्रेणियों में 40 प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सेनाध्यक्ष जरनल वीपी मलिक की धर्मपत्नी डा. रंजना मलिक ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू गुप्ता ने महिलाओं के समाज में विशेष स्थान के बारे में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बुमन हू बिल्ड द फ्यूचर थीम के तहत रखा गया है, जिमसें महिलाओ को विभिन्न श्रेणियों जैसे एजुकेशन मेंटरशिप एंड लाइफ कोचिंग, फैशन डिजाइन, एडमिनिस्ट्रेशन मीडिया एंड गवर्नेंस, सस्टनेबिलिटी एंड सोशल इम्पैक्ट, आर्ट्स कल्चर एंड हेरिटेज, स्पोर्ट्स फिटनेस एडवेंचर के साथ-साथ स्पेशल रेकग्निशन व लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समारोह में पनाश कार्यक्रम के अंतर्गत माताएं अपने बच्चों के साथ चार श्रेणियो में रैंप पर चलीं जिनमें एथनिक फैशन फिएस्टा, द कॉपोरेट वर्रड, द ब्राइडल वॉक सहित रीक्रिएट द रेट्रो शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed