फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers resettled at Pinjore-Naggal plaza.

पिंजौर-नग्गल प्लाजा पर किसान फिर डटे..टोल फ्री

Sat, 30 Jan 2021 01:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers resettled at Pinjore-Naggal plaza.
पंचकूला/बरवाला/पिंजौर। किसानों ने 24 घंटे के अंतराल पर दोबारा जलौली नग्गल और पिंजौर टोल प्लाजा पर अपना धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने प्रशासन पर दबाव बनाकर वीरवार को उनका धरना समाप्त करवाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को नग्गल औैर पिंजौर टोल प्लाजा को अपने कब्जे में लेकर वाहन चालकों के लिए फ्री करवा दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसान भाकियू नेताओं की मौजूदगी में एकत्रित हुए। इस दौरान किसान नेताओं ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और टोल प्लॉजा पर तिरंगा भी फहराया। उधर, किसानों ने दिल्ली धरने को मजबूती प्रदान करने के लिए बरवाला स्थित अनाज मंडी में मीटिंग की। इसमें बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। मीटिंग भारतीय किसान यूनियन के निर्देश पर हुई। इसका नेतृत्व जिला पंचकूला प्रधान नरेंद्र सिंह, उप प्रधान अमन राणा और ब्लॉक रायपुररानी प्रधान गुरमीत सिंह ने की।
विज्ञापन

इसके बाद यहां से किसान रैली निकाल कर नग्गल टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल को फ्री करवा दिया। नग्गल टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर जाकर झंडा फहरानेवाले दीप सिद्धू और अन्य उपद्रवियों के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को कमजोर करने की साजिश
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह और उपप्रधान अमन राणा ने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत किसान आंदोलन को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान अपने आंदोलन को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने देंगे।
यह धरना शांतिपूर्ण रहेगा। नरेंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किसान उपवास पर बैठेंगे। वहीं वीरवार को फिर से किसानों द्वारा धरना शुरू किए जाने की सूचना मिलते ही एसीपी पंचकूला सतीश कुमार, बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह, रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार व मौली पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह भारी पुलिस जवान के साथ मौके पर पहुंच गए।
एसीपी ने किसानों से की अपील
एसीपी सतीश कुमार ने किसानों से बातचीत कर टोल को शुरू करने की अपील की। किसानों ने कहा कि धरने के दौरान वह टोल को नहीं चलने देेंगे। उन्होंने पुलिस को आश्वासन दिया कि उनका धरना शांतिपूर्ण चलेगा।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन रायपुररानी के ब्लॉक प्रधान गुरमीत सिंह, किसान बहादुर राणा ककराली, वकील सिंह बरवाला, संजीव राणाए नरेंद्र व करन सिंह मौली, गुरदास अलीपुर, सुरेंद्र सिंह ठरवा, अवतार सिंह भरैली, समरजीत भगवानपुर, अमरजीत व अमरीक नयागांव सहित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कृषि कानून वापस लेने के बाद धरना होगा समाप्त
किसानों और स्थानीय लोगों के सहयोग के चलते नरेंद्र सिंह जिला प्रधान भाकियू, कर्म सिंह ब्लॉक प्रधान की अगुवाई मे टोल प्लॉजा पर धरना दोबारा शुरू करवाया गया। इस अवसर पर हर्ष कुमार चड्ढा, मान सिंह, गुरभाग सिंह धमाला, बलविंद्र खेड़ा, जसविंद्र सिंह, गुरदास अलीपुर, भीम सिंह, गुरजंट मानकपुर, वकील सिंह, धर्मपाल शर्मा, भमफूल राणा, गुरजीत सिंह बरवाला समेत अनेक लोग टोल प्लाजा पर मौजूद थे।
जिला प्रधान नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाकर कहा कि हमारे अधिकतर किसान दिल्ली गए थे। प्रशासन ने अपना दबाव बनाकर टोल प्लाजा से हमारा धरना खत्म करवाया। भाजपा की चाल विफल हो चुकी है। जब तक सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक धरना जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का किसानों पर दबाव नहीं बनाया गया। धरने को समाप्त करने का फैसला किसानों का अपना था। - रामपाल, थाना प्रभारी पिंजौर

वीरवार को किसानों के टोल प्लाजा पर धरना खत्म करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे से टोल प्लाजा प्रबंधन ने वाहनों से टोल टैक्स वसूलना शुरू किया था। परंतु किसानों ने शुक्रवार को टोल प्लॉजा पर अपना धरना फिर शुरू कर टोल टैक्स को दोबारा फ्री करवा दिया है। टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल नहीं वसूला जा रहा है। - नवदीप, मैनेजर टोल प्लाजा चंडीमंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed