फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers picked up goods from Chandimandir toll plaza, jam started as soon as toll started

चंडीमंदिर टोल प्लाजा से किसानों ने उठाया सामान, टोल शुरू होते ही लगा जाम

Mon, 13 Dec 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers picked up goods from Chandimandir toll plaza, jam started as soon as toll started
पिंजौर। पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंडीमंदिर टोल प्लाजा से आंदोलनरत किसानों के उठने के बाद वाहन चालकों से टोल प्लाजा प्रबंधन ने टोल वसूलना शुरू कर दिया है। पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाला यह टोल प्लाजा सबसे व्यस्ततम टोल प्लाजा में से एक है। वीकेंड पर हजारों की संख्या में स्थानीय निवासियों सहित शिमला की ओर आवाजाही करने वाले सैलानी इस टोल से ही गुजरते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को जैसे ही किसान अपना सामान ट्रैक्टरों में भरकर टोल प्लाजा को खाली कर गए। इसके कुछ समय के उपरांत टोल प्लाजा प्रबंधन ने वाहनों से टोल वसूलना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान कई वाहन चालकों के फास्टैग रिचार्ज न होने, मंथली पास रिन्यू न होने और कई वाहन चालकों के फास्टैग खराब होने के चलते टोल से गुजरते हुए वाहनों को अधिक समय लगा। इसके चलते टोल प्लाजा के दोनों ओर करीब आधा किलोमीटर से भी ज्यादा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा वीकेंड होने की वजह से भी शिमला की ओर से वापस आने वाले सैलानियों के वाहनों की संख्या अधिक होने के साथ साथ कई वाहन चालकों को टोल प्लाजा के शुरू होने की जानकारी नहीं थी। वहीं, दूसरी ओर टोल प्लाजा प्रबंधन का दावा है कि शुरुआत में थोड़ी बहुत समस्या आई परंतु शाम होते तक टोल प्लाजा पर ट्रैफिक सामान्य हो गया।
विज्ञापन

25 दिसंबर से धरने पर डटे थे किसान
बता दें कि टोल प्लॉजा चंडीमंदिर किसान आंदोलन के दौरान सबसे अधिक सुर्खियों में रहा। इस टोल प्लाजा पर बीते साल 25 दिसंबर से किसानों ने अपना आंदोलन शुरू किया जो लगातार करीब एक साल तक चलता रहा। आंदोलन के दौरान पंचकूला सहित कालका, पिंजौर के किसानों ने डेरा यहीं लगाया। स्थानीय किसान नेताओं नरिंद्र सिंह जिला प्रधान भाकियू, गुरजंट सिंह ब्लॉक प्रधान ने इसी टोल प्लाजा पर किसानों को संगठित कर आंदोलन को आगे बढ़ाया। गुरजंट सिंह ने बताया कि किसानों ने करीब 3 बजे तक पिंजौर टोल प्लाजा को पूरी तरह खाली कर दिया और ट्रालियों में सामान भर कर अपने घरों की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
रविवार को करीब 3 बजे टोल प्लाजा चंडीमंदिर को शुरू कर दिया। इस दौरान वाहन चालकों के फास्टैग रिचार्ज न होने, टैग खराब होने के चलते थोड़ी बहुत ट्रैफिक को लेकर समस्या आई परंतु शाम तक होते होते टोल प्लाजा पर ट्रैफिक सामान्य हो गया। -नरेंद्र वोहरा, मैनेजर, टोल प्लाजा चंडीमंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed