फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers on the streets carrying tractors in opposition to agricultural law.

26 जनवरी की परेड से पहले पंचकूला में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ट्रैक्टरों पर निकला काफिला

Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/बरवाला/पिंजौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/बरवाला/पिंजौर (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers on the streets carrying tractors in opposition to agricultural law.
पंचकूला में किसानों का ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : अमर उजाला

तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को पिंजौर, बरवाला के किसानों ने पंचकूला में ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायुपररानी के किसान शामिल हुए।

विज्ञापन


पिंजौर और बरवाला टोल प्लाजा से करीब 300 किसान ट्रैक्टर समेत पंचकूला के नाडा साहिब के पास इकट्ठा हुए। इसके बाद किसानों ने नाडा साहिब से माजरी चौक होकर बेला विस्टा चौक, गीता चौक, सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10 में ट्रैक्टर रैली निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान किसान यूनियन ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। किसानों ने कहा कि कानून उनके खिलाफ है, इसे जल्द रद्द किया जाए।  किसान की रैली पर पुलिस और सीआईडी ने नजर रखी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल से भी रैली में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पंचकूला के डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनी रही।  पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरवाला के किसान नग्गल टोल प्लाजा पर जुटे
बरवाला के गांवों से ट्रैक्टर लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे भारतीय किसान यूनियन के नेता और किसान नग्गल टोल प्लाजा पर जुटे। टोल को फ्री रखकर सभी ट्रैक्टरों पर भारतीय किसान यूनियन के झंडे लगाए गए। इसके बाद करीब 10.30 बजे भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह और अन्य नेताओं ने ट्रैक्टर मार्च को हरी झंडी देकर रवाना किया।

नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं, किसान संगठनों, बरवाला और रायपुररानी ब्लॉक के किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। ट्रैक्टर मार्च में कोट, मट्टावाला, बिल्ला, माणक्यां, रामगढ़ के किसानों ने भारी संख्या में शिरकत की।



ट्रैक्टर मार्च नग्गल टोल प्लाजा से शुरू होकर पंचकूला होकर नग्गल टोल प्लाजा पर ही संपन्न हुआ। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा यह ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया।

सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी तरह ही परेशानी नहीं आने दी गई। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया और उनकी मांगों को नहीं माना तो भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों सहित दिल्ली परेड में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। 




चंडी मंदिर टोल प्लाजा से निकाली ट्रैक्टर रैली

भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों के विरोध में चंडी मंदिर टोल प्लाजा से पंचकूला की ओर ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में लगभग 100 ट्रैक्टर शामिल थे। इसके माध्यम से भाकियू ने किसानों से 23 जनवरी को दिल्ली की ओर कूच कर दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड का हिस्सा बनने की अपील की।



भाकियू ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से टोल प्लाजा चंडी मंदिर पर पिंजौर-कालका के विभिन्न गांवों से किसान ट्रैक्टरों सहित पहुंच गए। इसके बाद करीब 12 बजे किसान अपने ट्रैक्टरों पर पंचकूला की ओर रवाना हो गए।

पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों से होती हुई रैली चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर आकर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर लगातार लंगर की सेवा चल रही है। वहीं, टोल प्लाजा से वाहनों की आवाजाही टोल फ्री है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed