फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers of 17 villages met CM Amarinder Singh

चंडीगढ़ : सीएम अमरिंदर सिंह से मिले 17 गांवों के किसान, ‘सिविआ रजबाहा’ के नवीनीकरण के लिए 13 करोड़ मंजूर

Thu, 12 Aug 2021 11:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers of 17 villages met CM Amarinder Singh
चंडीगढ़। बाघा पुराना विधानसभा हलके के 17 गांवों के किसानों की लंबित मांग को मंजूर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को मोगा जिले में ‘सिविआ रजबाहा’ के नवीनीकरण और री-लाइनिंग के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

बाघा पुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन गुरचरण सिंह चीदा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार दोपहर मुख्यमंत्री से उनके सरकारी निवास स्थान पर ओएसडी संदीप सिंह बराड़ की उपस्थिति में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाई गई मांग पर तुरंत नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि वह नवीनीकरण और री-लाइनिंग का काम जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि स्थानीय किसानों को उनकी फसलों के लिए अपेक्षित पानी मिल सके।
विज्ञापन

सिविआ रजबाहे की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए प्रतिनिधिमंडल ने इसे तुरंत मजबूत करने की मांग की, ताकि इसके पानी ले जाने की क्षमता 30 से 75 क्यूसेक तक बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed