फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers Movement: Time has come, now the way will come out: Manohar

किसान आंदोलन ः अब रास्ता निकलने का समय आ गया ः मनोहर लाल

Tue, 02 Nov 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers Movement: Time has come, now the way will come out: Manohar
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि आंदोलन कर रहे किसान हमारे ही लोग हैं। उनको समझाया जाएगा। हम किसी का नुकसान नहीं चाहते। लेकिन किसान आंदोलन का रास्ता निकलेगा। सरकार की तरफ से बातचीत जारी है। हमने भी आह्वान किया है। कुछ किसान नेता इसके लिए तैयार भी हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चल रहा है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर के रास्ते खोलने को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है, वह किसानों से लगातार बात कर रही है। उम्मीद है कि जल्द रास्ते खोलने पर सहमति बनेगी। जहां तीन कृषि कानून का मामला है, तो ये हरियाणा का नहीं केंद्र का मामला है। लेकिन फिर भी कुछ लोग आंदोलन कर रहे हैं। इससे दिल्ली के साथ लगते गांवों और उद्योगों को भारी नुकसान हुआ है। भाकियू नेता राकेश टिकैत द्वारा 26 नवंबर को दिल्ली में पक्के तंबू लगाने और गुरनाम चढ़ूूनी द्वारा पीएम के घर दिवाली मनाएंगे के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने का हक सभी को है। सीएम ने कहा कि हर साल 26 नवंबर आता है, इस बार भी आएगा और तिथियां तो आती जाती रहती हैं।
विज्ञापन

एसवाईएल को राजनीतिक विषय न बनाएं
एसवाईएल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल को पंजाब और हरियाणा में राजनीतिक विषय न बनाएं। पिछले 12 साल से यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था। हमारी सरकार ने इस पर काम किया और सुप्रीम कोर्ट ने माना कि पानी पर हरियाणा का हक है। अब एसवाईएल के टुकड़े बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवार्ड घोषित किया जाना है, इसके बाद हरियाणा को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूर्ण भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी से बदबू आएगी
मनोहर लाल ने कहा कि गंदगी से तो बदबू आएगी है। हमने समस्याओं को कालीन के नीचे छुपाया नहीं, बल्कि उनका समाधान करने का प्रयास किया। सात साल में कठिन दौर भी आए। इनमें बाबा रामपाल, बाबा गुरमीत सिंह प्रकरण, जाट आरक्षण आंदोलन, किसान आंदोलन समेत कोविड शामिल है। लेकिन सरकार ने लोगों की बेहतरी के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed