फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers jammed highway at Chandimandir toll plaza

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसानों ने किया हाईवे जाम

Sat, 06 Feb 2021 10:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed highway at Chandimandir toll plaza
चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर चक्काजाम किए किसान। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। किसान संगठनों की ओर से शनिवार को पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया गया। इस दौरान एंबुलेंस, सेना के वाहन, दवाई लेने जा रहे मरीजों की गाड़ियों को किसानों की ओर से नहीं रोका गया। हालांकि अनहोनी से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस मुस्तैद रही। शनिवार दोपहर 12 बजते ही टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर किसानों ने अपने ट्रैक्टर रोड पर खड़े कर दिए और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि शनिवार को टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर चक्का जाम पूरी तरह सफल रहा। इस दौरान किसानों की ओर से टोल प्लाजा पर कृषि कानून्रों के खिलाफ नारे लगाए गए। उन्होंने बताया कि धरने में दून, रायतन सकेतड़ी, गुमथला आदि जगहों से भारी संख्या में लोग टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर पहुंचे थे। इस अवसर पर जरनैल सिंह मानकपुर, गुरभाग सिंह धमाला, बलजीत सिंह बल्ली, मानसिंह गुमथला, प्रीतपाल बलटाना, सांई सकेतड़ी, गफूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुस्तैद रही पुलिस, नहीं लगा लंबा जाम
किसान संगठनों के आह्वान पर चक्का जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी लागू कर दी थी। इसके अलावा एचएमटी आवासीय परिसर के मुख्य गेट के सामने नाका लगाकर वाहनों को टोल प्लाजा की ओर जाने से रोकते हुए वैकल्पिक मार्ग की ओर से जाने के लिए कहा। इस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार नहीं लग पाई। तीन बजते ही किसानों ने अपने ट्रैक्टर रोड से उठा कर वाहनों का रास्ता खोलते ही पुलिस भी ट्रैफिक को नियंत्रित करने पहुंच गई। टोल प्लाजा पर वाहनों की अधिक संख्या न होने की वजह से कुछ समय तक जाम जैसी स्थिति बनी परंतु मौके पर मौजूद पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रित करते हुए उसे सुचारू किया करीब एक घंटे के भीतर ट्रैफिक सामान्य हो हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद के कारण लोग हुए परेशान
मौके पर मौजूद कुछ वाहन चालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे पंचकूला की ओर जा रहे थे परंतु टोल प्लाजा से उन्हें गुजरने नहीं दिया जा रहा परंतु वे किसानों के साथ हैं। किसान बीते दो महीने से धरने पर बैठे हैं तो क्या वे तीन घंटे भी नहीं रूक सकते। इस दौरान कार चालक कारों में तो बाइक चालक सड़क किनारे या डिवाइडर पर बैठ कर चक्का जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
नग्गल टोल प्लाजा पर जाम लगाकर किसानों ने की नारेबाजी
बरवाला। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर आज किसानों ने नग्गल टोल प्लाजा पर दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्काजाम कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस चक्काजाम में बरवाला, रायपुररानी और मोरनी खंड के किसानों ने भारी संख्या में भाग लिया।
भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर एकता यूनियन के नेताओं ने किसानों को संबोधित भी किया। चक्का जाम के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए थाना चंडीमंदिर एसएचओ दीपक शर्मा, चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह, रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार और मौली पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं किसान यूनियन की तरफ से यह चक्काजाम शांतिपूर्ण रहा। इस चक्काजाम में एंबुलेंस सेवा और किसी भी प्रकार की आपातकालीन सेवा को नहीं रोका गया। पुलिस की तरफ से चक्का जाम को लेकर यातायात को बरवाला बाईपास से डेराबस्सी व रायपुररानी-मट्टावाला से डायवर्ट कर दिया गया।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नयागांव, उपाध्यक्ष अमन राणा, कोषाध्यक्ष सिमरनजीत सैनी, रायपुररानी ब्लॉक प्रधान गुरमीत सिंह ठरवा, ब्लॉक सचिव सुरेंद्र सिंह ठरवा, संजीव राणा, नरेंद्र व रामी मौली, बहादुर राणा ककराली, सुरजीत सिंह टोडा, रघुबीर सिंह व अवतार सिंह सोढी भरैली, अभिषेक सैनी, रूपचंद सैनी, नरेश शर्मा, जोगेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र ढंढारडू़, वकील सिंह, चरणजीत सिंह, ओमवीर राणा, रणदीप व गुरजीत सिंह बरवाला, गुरदास व हरजीत अलीपुर, काका सिंह नग्गल, जगतार सिंह माणक्यां, करन नम्बरदार गोलपुरा, कमालदीन सुल्तानपुर सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

चक्का जाम खुलने के बाद रोड पर वाहनों का हुजूम।

चक्का जाम खुलने के बाद रोड पर वाहनों का हुजूम। - फोटो : PKL OFFICE

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर चक्का जाम के दौरान प्रदर्शन करते लोग।

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर चक्का जाम के दौरान प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PKL OFFICE

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर चक्का जाम के दौरान गाड़ी के आगे बैठे किसान।

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर चक्का जाम के दौरान गाड़ी के आगे बैठे किसान। - फोटो : PKL OFFICE

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसानों के चक्का जाम के दौरान लगा लंबा जाम।

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसानों के चक्का जाम के दौरान लगा लंबा जाम। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed