फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers' demonstration today: 1870 police personnel will handle the system

किसानों का प्रदर्शन आज : 1870 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था

Sat, 26 Jun 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers' demonstration today: 1870 police personnel will handle the system
पंचकूला। भारतीय किसान संगठनों के प्रदर्शन के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने भारीभरकम बंदोबस्त किया है। पंचकूला और शहर से सटे क्षेत्रों में पुलिस ने जबरदस्त नाकाबंदी कर दी है। पंचकूला पुलिस ने शुक्रवार को टीमों को तैयार कर उनकी ड्यूटी बताई। किसानों की रैली के लिए पंचकूला में 1870 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यहां करीब बीस नाके लगाए जा रहे हैं। खासतौर से बरवाला और पिंजौर की तरफ से आने वाले रास्तों के साथ ही चंडीगढ़ और मोहाली से सटते इलाकों पर भी नाकाबंदी की गई। उद्देश्य है कि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। पुलिस ने इसमें 13 कंपनियों को लगाया है। हरेक कंपनी में 85 जवान होंगे।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि 26 जून को भारतीय किसान सगंठनों के प्रदर्शन के मद्देनजर 26 जून को जिला पंचकूला से लगते रोड और राजमार्गों पर यात्रा करते समय ट्रैफिक अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा ने बताया कि जिले में नागरिक और पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इन प्रबंधों का प्राथमिक उद्देश्य जिले में सार्वजनिक शांति व व्यवस्था बनाए रखना है। किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकना, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बनाए रखना है।
विज्ञापन

इन रास्तों से जाने से बचें
यमुनानगर से पंचकूला नेशनल हाईवे-7
जीरकपुर पंचकूला कालका शिमला हाईवे-नेशनल हाईवे 5
हाउसिंग बोर्ड चौक चंडीगढ़ से कालका हाईवे शिमला रोड
माजरी चौक, बेला विस्टा चौक, शक्ति भवन, लाइट सेक्टर-7-8
हाउसिंग बोर्ड चौक चंडीगढ़
लाइट सेक्टर-17-18 चौक हाउसिंग बोर्ड चौक चंडीगढ़
यहां से जा सकते हैं शिमला
चंडीगढ़ से शिमला जाने वाले यात्री चंडीगढ़ से सिसवां रोड से नया गांव नालागढ़ से शिमला जा सकते हैं। यमुनानगर से आने वाले यात्री बरवाला की तरफ से डेराबस्सी की तरफ होकर जीरकपुर से चंडीगढ़ जा सकते हैं। जाम के प्रभाव का पीक समय सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच रहने की संभावना है। जिस संबंध में डीसीपी ने कहा कि सभी नागरिकों और यात्रियों को इन व्यवस्थाओं के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से ही बना ले, अथवा उसमें संशोधन कर लें। इस संबंध में डीसीपी पंचकूला ने अपील की है कि अनावश्यक घर से वाहनों पर बाहर न निकलें अगर ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed