फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers' decision to oppose the gas factor

Panchkula News: गैस फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फैसला, जगरांव में 2 जून को धरना, हाईकोर्ट में 26 मई को सुनवाई

Sun, 18 May 2025 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers' decision to oppose the gas factor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। लुधियाना के करनैल सिंह इसरू भवन में संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जोगिंदर सिंह उगराहां, बलदेव सिंह निहालगढ़ और कंवलप्रीत सिंह पन्नू ने की। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह धनेर और जम्हूरी किसान सभा के प्रदेश महासचिव रघवीर सिंह बेनीपाल ने बताया कि अखाड़ा गैस फैक्टरी मामले की हाईकोर्ट में 26 मई को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि लोगों पर आत्याचार की आशंका को देखते हुए गैस फैक्टरी विरोधी मोर्चे और आसपास के गांवों के लोग अपने मोर्चों पर तैनात रहेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि संगरूर और बठिंडा में विरोध कार्यक्रम 26 मई को होंगे। जगरांव में यह कार्यक्रम 2 जून को होगा। उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान खेतों में महिलाओं के साथ मारपीट की गई। बुलडोजर से शेड तोड़कर लोगों का जरूरी सामान भी छीन लिया गया। नेताओं ने प्रशासन को सचेत किया कि यदि इस बार कोई धमकी दी गई तो वे शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed