फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers' crops affected by rain

Panchkula News: बारिश से किसानों की फसलें प्रभावित

Tue, 07 Oct 2025 08:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 07 Oct 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers' crops affected by rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। महानगर की अनाज मंडी भगतांवाला, जंडियाला गुरु, टांगरा और आसपास के गांवों में गत रात हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भगतांवाला और जंडियाला गुरु अनाज मंडी में लाई गई धान की फसल जहां बारिश से भीग गई है वहीं कई किसानों के खेतों में आलू, मटर और चने की बुवाई भी पानी से बुरी तरह प्रभावित हुई है। इनके सड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि धान भीगने के कारण कई किसान अपनी फसलों की बोली नहीं लगा सके जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई किसानों को अपनी फसलों पर तिरपाल लगाकर रात भर मंडी में ही डेरा डालना पड़ेगा ताकि धान और खराब न हो। किसान अमरदीप सिंह गुनोवाल, सरबजीत सिंह, जोबन सिंह, बलजिंदर सिंह, कैप्टन सिंह, परगट सिंह और अनूप सिंह ने बताया कि सरकार और मंडी बोर्ड हर साल तिरपाल और छत का उचित प्रबंध करने का दावा करती है, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed